Shooter Dadi : चंद्रो तोमर का “जीवन” में निशाना चूका

Share

Shooter Dadi : मेरठ के मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा, अनुराग कश्यप की फिल्म से मिली थी सर्वाधिक शोहरत

Shooter Dadi
शूटर दादी चंद्रो तोमर जो अब नहीं रही

दिल्ली। आपको हाल ही में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बनाई फिल्म सांड की आंख याद होगी। इस फिल्म में तापसी पनू और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। जिसकी यह फिल्म थी शूटर वाली दादी (Shooter Dadi) के नाम से जानी जाती थी। अब यह दादी नहीं रही। उन्होंने मेरठ के मेडिकल कॉलेज में अं​तिम सांस ली। उन्हें कोरोना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने भी शोक जताया है। वहीं खेल जगत भी गमगीन हो गया है।

यह भी पढ़िएः जिस प्लांट के जरिए सरकार अपनी सांस को बचा रही है उसे बंद करने के लिए भाजपा की ही विधायक यह बोलकर बंद कराना चाहती है

ब्रेन हेमरेज से मौत

शूटर दादी चंद्रो तोमर (Chandro Tomar) जिनकी उम्र 89 साल थी उनका जन्म मुजफ्फर नगर में हुआ था। जौहड़ी की बुजुर्ग शूटर चंद्रो तोमर मे​रठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। उन्हें सांस लेने में पहले तकलीफ हुई थी। कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उनका इलाज बागपत के आनंद अस्पताल (Anand Hospital) में चल रहा था। वहां तबीयत बिगड़ने के बाद दूसरे अस्पताल में​ शिफ्ट किया गया था। परिजनों का दावा है कि चंद्रो तोमर का निधन ब्रेन हेमरेज से हुआ है। यह खबर पूरी दुनिया में फैली जिसके बाद शोक की लहर चल पड़ी। उनकी यादगार तस्वीरें साझा करके फिल्मी हस्तियां भी उन्हें याद करने लगी। चंद्रो तोमर कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में भी आई थी। यहां भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ें:   Delhi Suicide : पत्नी और मां के साथ लैब टेक्निशियन ने कर ली आत्महत्या
Don`t copy text!