Panipat Brutal Murder: फ्रांस का बताया पर झाड़ियों में अधजली हालत में मिली बेटी

Share

प्रेम विवाह करने वाला पति और उसका परिवार फरार, दिल्ली में है मायका, परिवार ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

Panipat Brutal Murder
सांकेतिक फोटो

पानीपत। दिल्ली (Delhi) के नजदीक पानीपत (Panipat) इलाके में झाड़ियों के भीतर एक युवती की लाश पुलिस को मिली है। अधजली हालत में मिले शव से पुलिस को यकीन है कि उसकी हत्या की गई है। लाश को उसकी पहचान छुपाने के लिए जलाया गया है। इधर, युवती के पिता का आरोप है कि उसकी हत्या पति ने की है। युवती ने प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। पुलिस पूरे मामले का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार मामला पानीपत इलाके के ददलाना गांव का है। यहां लोगों ने बुधवार को एक युवती की अधजली लाश (Half Burn Body) देखी थी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की छानबीन की। जिसमें युवती की पहचान से संबंधित दस्तावेज मिले। दस्तावेज से उसकी पहचान दिल्ली की रहने वाली नैंसी के रूप में हुई। यह जानकारी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से भी साझा की गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह युवती 10 नवम्बर से लापता है। पानीपत पुलिस ने नैंसी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की जानकारी दिल्ली पुलिस की मदद से नैंसी (Naincy Murder) के परिवार को भी मिली। पानीपत पुलिस से नैंसी के पिता ने कहा कि उसका पति साहिल चोपड़ा (Sahil Chopra) है। पिता ने पति पर हत्या का आरोप भी लगाया। इन आरोपों के बाद पानीपत पुलिस ने साहिल और उसके मामा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
​पिता ने पानीपत पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि नैंसी की शादी साहिल से एक कायक्रर्म में हुई मुलाकात के बाद हुई ​थी। दोस्ती के बाद दोनों का प्यार गहरा होता गया। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। इस रिश्ते से नैंसी का परिवार खुश नहीं था। जिसकी वजह से नैंसी जनवरी में घर से साहिल से साथ भाग गई थी। दो महीने बाद 7 मार्च को नैंसी ने साहिल से शादी की थी। इसकी खबर उसने अपनी एक दोस्त के जरिए हम तक पहुंचाई थी। नैंसी के पति और परिजनों ने मायके से कोई भी रिश्ता रखने को मना कर ​दिया था। नैंसी ससुराल वालों से प्रभावित थी। इसलिए उनके कहने पर वह मायके पक्ष से बातचीत नहीं करती थी। हालांकि उसकी सहेली से उसकी अक्सर बातचीत होती थी। जिसकी वजह से मायके पक्ष को भी बेटी का हालचाल मालूम होता था। पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने संदेही पति, मामा और दोस्त शिवम को हिरासत में ले लिया है। हत्या की वास्तविक कहानी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:   Delhi Fire : तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत
Don`t copy text!