Naxalites Surrender : नक्सली दंपत्ति समेत आठ ने किया समर्पण

Share
Naxalites Surrender
सांकेतिक चित्र

तीन राज्यों में सक्रिय थी महिला नक्सली, तेलंगाना जिले के एसपी के सामने किया समर्पण

जगदलपुर। तीन राज्यों में मोस्ट वांटेड नक्सली दंपत्ति समेत आठ लोगों ने समर्पण (Naxalite Surrender) कर दिया है। यह समर्पण तेलंगाना जिले के कोत्तागुड़म एसपी के सामने किया गया। महिला नक्सलियों पर चार—चार लाख रुपए का इनाम था।

जानकारी के अनुसार इनमें से एक दंपत्ति है। एसपी सुनील दत्त के सामने समर्पण करते हुए समाज की मूल धारा में शामिल होने की दंपत्ति ने शपथ ली। समर्पण करने वाले नक्सली नरसिम्हा राव उर्फ मनोज और उसकी पत्नी पोडियम सन्नी है। दोनों पर चार—चार लाख रुपए का इनाम था। मनोज और उसकी पत्नी पोडियम नक्सल मूवमेंट के दौरान एरिया कमेटी की सदस्य (Area Committee Member) बन चुके थे। नरसिम्हा 2007 में तो उसकी पत्नी 2009 में शामिल हुई थी। दोनों एक दशक से काफी सक्रिय थे। नरसिम्हा के पास नक्सल संगठन में सचिव हरिभूषण (Secretary Haribhushan) के गार्ड की जिम्मेदारी थी। बाद में उसे चेरला मंडल में जवाबदारी दी गई थी।

जानकारी के अनुसार नरसिम्हा और पोडियम का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब दंपत्ति ने सुकमा (Sukma Naxalite Attack) जिले में बड़ा हमला किया। यह हमला 2013 में सुकमा जिले में किया गया था। पोडियम छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में सक्रिय थी। समर्पण की कार्रवाई के बाद दंपत्ति को सुरक्षा बल ने सुरक्षा मुहैया कराने का वादा किया है। इधर, इस कार्रवाई से नक्सल विंग में छटपटाहट है। इसलिए तीनों राज्यों जहां नक्सल सक्रिय हैं वहां अलर्ट जारी किया है। ताकि छटपटाहट में कोई बड़ी वारदात न हो सके।

यह भी पढ़ें:   Naxal Surrender : 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

इसके अलावा दो महिला नक्सली वेट्टी पाली और कोहराम सन्नी के भी समर्पण की सूचना है। दोनों नक्सल विंग की मिलेट्री बटालियन (Naxalite Military Battalion) की सदस्य हैं। दोनों पर आठ—आठ लाख रुपए का इनाम था। इसके अलावा एक—एक लाख रुपए के इनामी चार अन्य नक्सली के भी समर्पण कर देने का समाचार है।

Don`t copy text!