MP Mining Mafia : विरोध करने पर किसान को गोलियों से भूना, पोकलेन से कर दिया दफन

Share
MP Mining Mafia
भिंड के अटेर इलाके में गड्ढे से निकाला गया किसान महेश तोमर का शव, नजदीक जांच करने पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

गुस्साई भीड़ ने भिंड के अटेर में किया चक्काजाम, जांच शुरू, मशीन चलाने वाला हिरासत में लिया गया

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड (Bhind Crime) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक किसान को माफिया (MP Mining Mafia) के लोगों ने गोलियों से भून दिया। फिर उसके शव को पोकलेन (Poclain) मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। मामला जिले में आग की तरह फैला और सुबह होते—होते अटेर पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह जाम (Bhind Crime) हटाने के लिए पुलिस के अफसरों को काफी मशक्कत करना पड़ी। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिन माफिया (MP Mining Mafia) के लोगों ने यह काम किया हैं वह राजनीतिक रसूख रखते हैं। इसलिए कोई मीडिया के सामने खुलकर बातचीत करने को राजी नहीं हैं। मरने वाले व्यक्ति की पहचान अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा निवासी महेश तोमर के रूप में हुई है। महेश की उम्र लगभग 50 साल है जिसका दफन शव पुलिस ने निकाल लिया है।

MP Mining Mafia
किसान महेश तोमर

ग्रामीणों के अनुसार महेश तोमर को सोमवार रात 11 बजे कुछ परिचितों ने बताया था कि उसके खेत में खुदाई (MP Mining Mafia) कर रहे हैं। वह कुछ परिचितों के साथ वहां पर पहुंचा। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जो साथ गए थे उनमें से एक ने महेश के भाई विनोद को फोन लगाया। उसने बताया कि खेत में पोकलेन मशीन में महेश का शव दब गया है। खेत पर पहुंचे तो महेश का शव मिट्टी में दबा हुआ था। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने चक्काजाम (Bhind Protest) कर दिया। परिजन अफसरों को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर एसपी रूडोल्फ अल्वारेस भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: सागर कॉलेज गार्ड के मकान में चोरों का धावा

परिवार का कहना था कि महेश खेत से जबरिया मुरम खोदने वालों (MP Mining Mafia) को रोकने आया था। जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या की गई। फिर शव को गड्ढे में दफनाया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके पोकलेन ड्राइवर को हिरासत में लिया है। इस मामले में एसपी रूडोल्फ अल्वारेस ने कहा कि अभी गोली चलने अथवा नहीं चलने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पीड़ित परिवार के साथ पुलिस सहयोग करेगी और उसे न्याय दिलाने का काम करेगी।

Don`t copy text!