छत्तीसगढ़ में गैस लीक, पेपर मिल के 7 मजदूरों की तबियत बिगड़ी, 3 की हालत नाजुक

Share

मिल मालिक ने छिपाई जानकारी, मामला दर्ज

मजदूरों को देखने अस्पताल पहुंचे अधिकारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजगढ़ (Raigarh) में भी गैस लीक (Gas Leak) होने से हादसा हो गया। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी गैस लीक (Raigarh Gas Leak) होने का मामला सामने आया है। रायगढ़ जिले की एक पेपर मिल (Paper Mill) में गैस लीक होने से 7 मजदूर चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मजदूरों को रायपुर रैफर किया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जिसका खुलासा गुरुवार को हुआ। मिल मालिक ने प्रशासन से घटना की जानकारी छिपाई। लिहाजा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दोपहर करीब तीन बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पीड़ित मजदूरों को देखने अस्पताल पहुंचे। जिले के तेतला गांव में स्थित पेपर मिल में बुधवार को हादसा हुआ था। एसएसपी रायगढ़ ने बताया कि मजदूर पेपर मिल की टंकी साफ करने गए थे। मजदूर फैक्ट्री के अंदर रिसायकल चेंबर की सफाई करने पहुंचे थे। टंकी का कवर हटाते ही जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके चलते वहां मौजूद डोलामणि सिदार (35), सुरेंद्र गुप्ता (28) अपधर मालाकार (40), पुरन्धन कुमार (21), अनिल कुमार (22), निमाणी भोय (40), रंजीत सिंह (34) बेहोश हो गए। रायगढ़ एसपी संतोष सिंह और कलेक्टर यशवंत कुमार ने अस्पताल में मजदूरों को देखा।

वहीं आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में हुए हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ और पीड़ितों के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:   ED Raid Chhatisgarh: छत्तीसगढ़ में आईएएस के घर मिली अकूत संपत्ति
Don`t copy text!