Bihar Crime: बलात्कार के लिए लड़की को दबोचा, पोल खुलने के डर से उसको जलाया

Share

आग से झुलसी लड़की की हालत नाजुक, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Burn Girl
सांकेतिक फोटो

बिहार। बिहार (Bihar) में दुष्कर्म (Bihar Rape) में कामयाब नहीं हो पाने में युवती को जिंदा जला (Bihar Attempt To Murder) दिया गया। आरोपी ने युवती को अगवा कर ले गया था। उसने पीडिता को जलाकर (Bihar Burn Girl) मारने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी (Bihar Crime) है। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना बिहार में नजिरपुर गांव की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया की लड़की अपनी सहेली से मिलने पास के मोहल्ले मेंं गई थी। उसी दौरान एक युवक ने लड़की को नशीला पदार्थ (Alcoholic Substance) सुंघाकर अगवा कर ले गया था। घर ले जाने के बाद आरोपी ने लड़की को होश में लाने के बाद उसके साथ बलात्कार (Bihar Rape Case) करने का प्यास किया था। लड़की के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी ने गुस्से में लड़की को जिंदा जला दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आग से झुलसी लड़की को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता 80 प्रतिशत जल चुकी है। जीवन और मौत से संघर्ष कर रही पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़िता की हालत को देखते हुए इलाके में लोगों का आरोपी के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। मां की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी। वह मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस छापे मार रही थी। घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के दूसरे गांव में छुपा बैठा था। जिसकी खबर गांव के लोगों ने पुलिस को दी थी। आरोपी की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तारी के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी को जल्द और सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:   Patna Crime: Retired DSP पर महिला को अगवा करने का आरोप
Don`t copy text!