पढ़ाई छोड़ काम वाली से बलात्कार

Share

काम छोड़ने पर बच्चों को मारने की दी धमकी, बंधक बनाकर की ज्यादती

भोपाल। पिपलानी इलाके में रहने वाले एक इंजीनियरिंग छात्र ने घर में खाना बनाने वाली महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब छात्र के घर काम करना छोड़ दिया तो आरोपी ने बच्चों को मारने की धमकी देकर उसे अगवा कर दोबारा दुष्कर्म किया। आरोपी करीब छह महीने से पीड़िता को परेशान कर रहा था। शुक्रवार की रात पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने अपहरण और ज्यादती समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ पिपलानी इलाके में रहती है। उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। परिवार चलाने के लिए वह लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती है। पिछले साल महिला पिपलानी इलाके में किराए से रहने वाले अमन सिंह कौरव के घर पर खाना बनाने का काम करती थी। अमन मूलत: नरसिंहपुर का रहने वाले है और यहां भोपाल के एक निजी कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 1 सितंबर 2018 को अमन ने उसे घर के अंदर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने अमन के घर काम करना छोड़ दिया तो वह उसका पीछा करने लगा। एक दिन मौका पाकर उसने उसे बाइक से अगवा कर लिया और घर ले जाकर बच्चों को जान से खत्म करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दो दिन पहले उसने फिर से महिला का रास्ता रोककर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 75 हजार रुपए कीमत की चार बाइक चोरी

देवर ने छेड़ा

बैरागढ़ पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय महिला बैरागढ़ स्थित तीन मंजिला मकान में सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहती है। वह गृहणी है। इसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उसका देवर दीपक रहता है। महिला जब भी घर से बाहर निकली तो देवर उसे देखकर अश्लील बातें करता था। होली वाले दिन रात करीब साढ़े दस बजे महिला मकान से नीचे उतरी तो देवर ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया। इस बार भी आरोपी देवर ने महिला से अश्लील शब्द कहे। देवर की हरकतों से परेशान होकर महिला शुक्रवार की शाम को थाने पहुंची और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया।

Don`t copy text!