Bhopal News: एनजीओ की पूर्व कर्मचारी मनचले से हुई परेशान

Share

Bhopal News: अयोध्या नगर थाने में पहुंची युवतियों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज, मनचले पहुंच गए थे ससुराल तक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां मनचलों से तंग दो युवतियों ने पुलिस से मदद मांगी थी। दोनों आरोपी पीड़िताओं के ससुराल पहुंचकर उन्हें बदनाम कर रहे थे। पीड़िताओं में से एक युवती एनजीओ में काम करती थी। मनचले के चलते उसको एनजीओ की नौकरी भी छोड़नी पड़ी थी। पुलिस ने दोनों मामलों में छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों का घर आना—जाना था

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे धारा 354/354घ/506 (छेड़छाड़, पीछा करना और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 26 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी जिला सागर (Sagar) खुराई निवासी आशीष असाटी है। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता ने बताया वह उसके साथ शाहजहांनाबाद स्थित एक एनजीओ में काम करती थी। एनजीओ को महिला बाल विकास के कई प्रोजेक्ट मिलते थे। इसी कारण काम के सिलसिले दोनों का एक—दूसरे के घर आना—जाना होता था। लेकिन, आशीष असाटी (Aashish Asati) की युवती को लेकर नीयत डोल गई। यह देख युवती ने आरोपी से दूरी बना ली। उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने नौकरी भी छोड़ दी। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद आशीष पीड़िता के ससुराल तक पहुंचने लगा। ​जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था।

शादी करने से किया था इंकार

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात साढ़े आठ बजे धारा 354/354घ/506 (छेड़छाड़, पीछा करना और धमकाने) की एफआईआर दर्ज की है। मामले की शिकायत 27 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया उसकी बहन की शादी आरोपी के भाई से हुई है। शादी के समय आरोपी के माता—पिता चाहते थे कि वह भी छोटे बेटे की बहू बने। इसलिए पीड़िता और आरोपी की फोन पर बात—चीत होने लगी। इसी बीच पीड़िता के परिजनों ने एक ही घर में शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी लड़की से कर दी। हाल ही में प​रिजनों ने पीड़िता की भी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी भनक लगते ही आरोपी ने उसको परेशान करना शुरु कर दिया। यहां तक की वह पीड़िता के ससुराल वालों के सामने दोनों के बीच रिश्तों को लेकर अफवाह फैलाने लगा।

यह भी पढ़ें:   Sharp Shooter ने मंदसौर पुलिस पर बरसाई गोलियां

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!