Bhopal News: पुलिस के पास नाम है फिर भी शव अनजान है 

Share

Bhopal News: परिजनों का पता लगाने में जुटी, हाथ में गुदा है महिला के साथ एक और नाम, इस कारण आस—पास जिलों को भेजी तस्वीरें

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। इससे पहले उसको बेहोश जानकार एम्बुलेंस बुलाई गई थी। लेकिन, उसे जांचने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस को मृतक के हाथ में दो नाम मिले हैं। यह नाम महिला और पुरुष के हैं। इसके अलावा एक अस्पताल का पर्चा भी है। जिसमें रायसेन जिले का पता है। हालांकि वहां भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

अब ऐसे पता लगा रही पुलिस

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय व्यक्ति का शव ऐशबाग स्थित खटीक कॉलोनी (Khatik Colony) में मिला। यह सूचना रितेश राठौर (Ritesh Rathore) ने दी थी। उसने एंबुलेंस को फोन करके भी बुलाया था। एंबुलेंस ने आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें रायसेन का पता निकला। पुलिस ने उसे पते पर जानकारी जुटाई तो वहां उसको जानने वाला कोई नहीं मिला। मृतक के पास शाकिर अली अस्पताल (Shaqir Ali Hospital) का एक पर्चा भी निकला है। जिसमें दुर्गेश पिता भैयालाल लिखा है। इसके अलावा उसके दाहिने हाथ पर दुर्गेश और सविता नाम लिखा है। इस मामले की जांच योगेन्द्र सिंह (Yogendra Singh) कर रहे है। ऐशबाग पुलिस मर्ग 19/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया में भी वायरल की है। फिलहाल पुलिस के रिकॉर्ड में वह अज्ञात व्यक्ति हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेल बंदी की मौत
Don`t copy text!