#LokSabha : प्रज्ञा की शपथ के दौरान विपक्ष का हंगामा, निर्दलीय सांसद को जय श्रीराम के नारे पर आपत्ति

Share

सोमवार को सांसदों ने लोकसभा (#LokSabha) में ली शपथ

नवनीत कौर और प्रज्ञा ठाकुर

नई दिल्ली। मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी और भोपाल लोकसभा (#LokSabha)  सीट से सांसद प्रज्ञा ठाकुर के शपथ ग्रहण में भी हंगामा हो गया। सोमवार को लोकसभा (#LokSabha)  में शपथ लेने के दौरान कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया। शपथ के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने अपना जो अपना नाम बताया उस पर कांग्रेस ने आपत्ति ली। कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने हंगामा शांत कराया। प्रोटेम स्पीकर ने विपक्ष के सांसदों से कहा कि प्रज्ञा ठाकुर का जो नाम रिकॉर्ड में है वहीं रखा जाएगा।

विपक्षी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दोबारा शपथ ग्रहण कराने की मांग करते रहे। लेकिन प्रोटेम स्पीकर ने उनकी बात नहीं मानी। प्रज्ञा के बाद भाजपा सांसद रोडमल नागर ने शपथ ग्रहण की। बता दें कि प्रज्ञा समेत ज्यादातर सांसदों ने संस्कृत में शपथ ली।

सांसदों ने अलग-अलग भाषाओं में शपथ ग्रहण की। इंदौर से सांसद शंकर लालवानी ने सिंधी में संविधान की शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद चुने गए है। वे लोकसभा में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे।

YouTube video

 

प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में शपथ लेते वक्त अपना नाम प्रज्ञा ठाकुर पूर्ण चेतानंद अवधेशानंद गिरी कहा था। प्रज्ञा ठाकुर ने अपने नाम के साथ अपने आध्यात्मिक गुरु का नाम भी जोड़ लिया था।

 

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: मामा आरएसएस में रसूखदार तो भांजा बने थानेदार

जय श्रीराम के नारे पर आपत्ति    

सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने इस पर आपत्ति जताई। संसद में जय श्रीराम का नारा लगाने पर कौर ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंन कहा कि- ‘यह सही जगह नहीं है, मंदिर इसके लिए हैं। सभी देवता समान हैं लेकिन किसी को लक्षित करना और उनका नाम लेना गलत है।

Don`t copy text!