Rishi Kapoor : अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

Share

एक साल तक अमेरिका में चला इलाज, बुधवार को फिर बिगड़ी थी तबियत

अभिनेता ऋषि कपूर

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Actor Rishi Kapoor) का निधन हो गया। बुधवार को उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल (H N Reliance Hospital) में भर्ती (Admit) कराया गया था।  67 वर्षीय अभिनेता को उनके परिवार ने बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। भाई रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर कैंसर (Cancer) से जंग लड़ रहे है, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लिहाजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अमेरिका में चला इलाज

पत्नी नीतू सिंंह के साथ ऋषि कपूर

 

 

 

कैंसर का पता चलने के बाद ऋषि कपूर का इलाज अमेरिका (America) में लंबे समय तक चला। करीब एक साल तक वे अमेरिका में इलाज कराते रहे। सितंबर 2019 में ही ऋषि कपूर भारत लौटे थे। इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीतू सिंह कपूर उनके साथ अमेरिका में ही थीं। भारत लौटने के बाद फरवरी में भी दो बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक बार दिल्ली में उनकी तबियत बिगड़ गई थी। तब वे पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। बताया गया था इंफेक्शन होने की वजह से उन्हें भर्ती कराना पड़ा । दूसरी बार वायरल फीवर की वजह से मुंबई में उन्हें भर्ती कराया गया था। दोनों ही बार वे जल्द ही अस्पताल से घर लौट आए। ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 8:45 बजे अंतिम सांस ली।

सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले और अपने ट्वीट से सुर्खियों में बने रहने वाले ऋषि कपूर ने 2 अप्रैल के बाद से कोई पोस्ट नहीं की है। हाल ही में उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का अलांउसमेंट भी किया था। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक की घोषणा की थी, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी है।

यह भी पढ़ें:   गांधी जयंती पर बहाली के लिए प्रदर्शन, शिवराज सरकार ने किया था निष्कासित

2018 में कैंसर का पता चला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2018 में अभिनेता ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था। न्यूयॉर्क में करीब 11 महीने उनका इलाज चला। इस दौरान पत्नी नीतू सिंह कपूर साये की तरह उनके साथ रहीं। उनके बेटे रणवीर कपूर ने भी लंबा समय उनके साथ बिताया। बॉलीवुड की कई हस्तियां और उन्हें चाहने वाले उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाया करते थे।

कैंसर से जंग जीतने के बाद ऋषि कपूर दोबारा अभियन करना चाहते है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। और कोई भी काम कर सकता हूं। सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार खून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था- उम्मीद करता हूं कि नए खून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा।”

गमगीन कर गए ऋषि कपूर

बहुआयामी, प्रिय और जीवंत … ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी अपनी बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

लता जी ने साझा की ये तस्वीर

‘‘ यह भारतीय सिनेमा के लिए दुखद सप्ताह रहा है। एक और बड़े अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह एक शानदार अभिनेता थे जिनकी हर पीढ़ी के लोगों में लोकप्रियता थी। उनकी कमी बहुत महसूस की जाएगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदना है।’’

यह भी पढ़ें:   ‘मकबूल’ होकर दुनिया को अलविदा कह गए इरफान खान

राहुल गांधी, सांसद

क्या कहूं ? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

लता मंगेशकर

पढ़िए अभिनेता इरफान खान की जिंदगी के हर पहलू को छूती हुई रिपोर्ट – मकबूलहोकर दुनिया को अलविदा कह गए इरफान खान

 

Don`t copy text!