Vivek Oberoi Meme : विवेक ओबेरॉय की चौतरफा आलोचना, महिला आयोग ने माफी मांगने की दी सलाह

Share

ऐश्वर्या की निजी जिंदगी से की चुनाव के चरणों की तुलना

विवेक ओबेरॉय का विवादित ट्वीट

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर मीम (Meme)  वायरल करने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की चौतरफा निंदा हो रहीं है। ट्विटर समेत अन्य सोशल प्लेटरफार्म्स पर लोग विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की आलोचना कर रहे है। तो वहीं महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी ओबेरॉय के ट्वीट को आपत्तिजनक मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने विवेक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

देर शाम राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया। चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि विवेक ओबेरॉय को सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से उस व्यक्ति से माफी मांगनी चाहिए।यदि वे ऐसा नहीं करते तो फिर देखेंगे कि क्या कार्रवाई की जा सकती है। महिला आयोग ट्विटर से उस कंटेंट को डिलीट करने की मांग भी करेगा।

सोमवार सुबह विवेके ओबेरॉय ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक मीम साझा की है। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्तों की तुलना मतदान के चरणों तक की गई थी।

मेम तीन तस्वीरों का एक कोलाज है – एक जो सलमान खान के साथ ऐश्वर्या को दिखाती है, एक और जो ऐश्वर्या को विवेक के साथ दिखाती है, और एक तीसरी जो ऐश्वर्या को अभिषेक बच्चन के साथ दिखाती है। पहले को ‘ओपिनियन पोल’,  दूसरे को ‘एग्जिट पोल’ और तीसरे को ‘रिजल्ट’ का टैग दिया गया है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता द्वारा बनाए गए मेम को विवेक ने अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा किया है।

मीम ट्वीट करने के बाद से ही ट्विटर पर विवेक ओबेरॉय की आलोचना हो रही है। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और ज्वाला गुट्टा जैसी हस्तियां उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने विवेक की उनके ट्वीट के लिए आलोचना की। अब महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग द्वारा विवेक ओबेरॉय के खिलाफ उनके आपत्तिजनक ट्वीट पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   योगी सरकार: तीन मंत्रियों के निज सचिव गिरफ्तार, रिश्वत के लगे आरोप 

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी पुष्टि की कि आयोग विवेक के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अपने आपत्तिजनक ट्वीट (एग्जिट पोल पर) पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई करने के मांग की है। ”

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म पीएम मोदी को लेकर शुरु हुए विवाद में भी विवेक ओबेरॉय घिर गए थे।

Don`t copy text!