Madhya Pradesh Crime: लड़की का बर्थडे बना उसकी मौत का कारण

Share

संदेही लड़के ने फांसी लगाने वाली लड़की के घर के सामने डीजे बजाकर किया था तमाशा

Madhya Pradesh Suicide
सांकेतिक चित्र

सागर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) के टीकमगढ़ (Tikamgarh Crime) जिले में लड़की ने फांसी (MP Suicide) लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह एक लड़की हरकतों से परेशान चल रही थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक लड़के ने फांसी लगाने वाली लड़की के बर्थडे पर उसके घर के सामने डीजे बजाकर तमाशा किया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हालांकि अफसरों ने संकेत दिया है कि तमाशा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उससे पहले परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे।

घटना टीकमगढ़ (Tikamgharh Suicide) जिले के जतारा के थर गांव की है। यहां एक लड़की के जन्मदिन के दूसरे दिन घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बराना के स्कूल में लड़की 10वीं क्लास में पढ़ती थी। उसको स्कूल जाते समय 5—6 लड़के रोजाना तंग करते थे। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। इस बात से बारे में उसकी बच्ची ने परिजनों को बताया था। लड़कों की हरकत के कारण परिजन बच्ची के साथ कई बार स्कूल तक गए थे। परिजनों को साथ देख वह आरोपी भाग जाता था। इसी बीच 22 तारीख को तो उस लड़कों ने हद ही कर दी थी। उस दिन बच्ची का जन्मदिन था। वह लड़के रात होते ही घर के बाहर डीजे लेकर आ गए थे। उन्होंने जोर—जोर से घर के बाहर डीजे बजाना शुरू कर दिया था। उसके अलावा वह उनके साथ केक तक लाए थे। जिसमें लड़के और लड़की का नाम लिखा था।
डीजे के शोर से आस—पास के सभी लोग उनके घरों से बाहर आकर यह सब तमाश देख रहे थे। परिजनों ने लड़कों की इस हरकत के बाद उन लड़कों को घर के बाहर जाकर रोकने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद वह घर के सामने से तो चले गए थे। लेकिन, घर से कुछ दूर जाकर डीजे बजाकर हुड़दंग मचा रहे थे। इसना ही नही उन्होंने इस सब की एक वीड़ियों बनाकर टिक टोक पर वायरल कर दी थी। दूसरे दिन लड़को की इस हरकत के बारे में परिजनों को पता चला था। इधर, बदनामी होने के कारण खुद को अकेला महसूस करने के बाद वह फंदे पर लटक गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इस मामले में सभी लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:   Wild Animal Smuggler : वह खूंखार जानवर जिसके चमड़े की मदद से मनाई जाती है लक्ष्मी

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!