Madhya Pradesh Road Mishap: सेना में लेफ्टिनेंट अफसर और माता—पिता समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Share

कार पंक्चर होने के कारण दो कारों में हुई जोरदार भिड़ंत, 6 अन्य व्यक्तियों की हालत नाजुक

MP Road Mishap
सांकेतिक चित्र

इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले इंदौर (Indore) शहर से दिल दहला देने वाला समाचार सामने आया है। यहां दो कारों के बीच आमने—सामने जोरदार भिड़ंत (Madhya Pradesh Road Mishap) हुई। इस हादसे में 6 व्यक्तियों (Accidental Death) के मौत होेने की सूचना है। यह परिवार सेना में लेफ्टिनेंट अफसर (Lieutenant in Army) का बताया जा रहा है। दुर्घटना में 6 अन्य गंभीर है जिनकी हालात नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना (Madhaya Pradesh Road Mishap) एक कार के पंक्चर हो जाने के कारण हुई थी। पुलिस ने बताया कि सेना में लेफ्टिनेंट जयप्रकाश झा (Lieutenant Jay Prakash Jha) का परिवार एक कार में सवार था। वे महू (Mhow) से बिहार (Bihar) के वैशाली जिला (Vaishali District) जा रहे थे। दुर्घटना (Road Accident) मंगलवार सुबह हुई थी। दुर्घटना में मरने वालों में जयप्रकाश झा के अलावा उनके पिता 65 वर्षीय नूनू झा, मां 60 वर्षीय सुमित्रा झा, चार महीने का बेटा आरो, लेफ्टिनेंट के सहायक रोशन और गौरव भी शामिल हैं। दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। भाईदूज के दिन आए इस दुख भरी सूचना से झा परिवार में मातम छाया हुआ है।
घटनास्थल पर वाहन टकराने के बाद चीख—पुकार मच गई थी। जिसे सुनकर आस—पास रहने वाले लोग वहां पहुंचे। उन्होंने ही घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रालामंडल के पास हुई थी। दुर्घटना के वक्त झा की कार का पहिया अचानक पंक्चर हो गया था। कार रफ्तार में थी जिसकी वजह से वह सामने से आ रही कार से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गए थे। झा का परिवार पुश्तैनी गांव जा रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP : "मंकी" ने उड़ा रखी थी पुलिस की नींद, पकड़ाया तो आंखे रह गई फटी
Don`t copy text!