MP Honey Trap Case : युवा मोर्चा की महामंत्री थी श्वेता जैन, इंदौर के ‘कलाकार’ से थे करीबी संबंध

Share

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र पहुंची हनी ट्रैप की आग, फडणवीस के मंत्रियों पर आंच

भोपाल।  मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप मामले (MP Honey Trap Case) में हर दिन नए खुलासे हो रहे है, लेकिन पहली बार कोई नेता खुलकर सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने पूरे मामले को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जोड़ दिया है। हनी ट्रैप गैंग की मुख्य सरगना श्वेता विजय जैन (Shweta Jain) (सागर वाली) को लेकर दिग्विजय सिंह ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसकी आग महाराष्ट्र तक पहुंच गई है।

हुस्न के मायाजाल में फंसाकर वीडियो (Sex Video) बना लेने वाली श्वेता जैन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की महामंत्री रही है। अध्यक्ष जीतू जिराती (Jeetu Jirati) के कार्यकाल के दौरान श्वेता को पदाधिकारी बनाया गया था। ये बात वर्ष 2010-12 के आसपास की है। इसी दौरान 2010 से 2013 के बीच संभाजी पाटील निलंगेकर (Sambhaji Patil Nilangekar) महाराष्ट्र के युवा मोर्चा (BJYM) अध्यक्ष थे।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में जीतू जिराती और संभाजी पाटिल का नाम लिया है। हनी ट्रैप कांड के वक्त मुख्य आरोपी श्वेता जैन की इस राजनीतिक रिश्तेदारी को इंगित करना कई सवाल खड़े करता है। जीतू जिराती तो अब विधायक नहीं रहे, लेकिन संभाजी पाटिल तो पॉवर में है।

महाराष्ट्र के मंत्रियों को भी लगेगी आंच

YouTube Video

दिग्विजय के इस बयान के बाद हनी ट्रैप की आग ने सौंसर बॉर्डर पार कर ली है। ये आग महाराष्ट्र में दस्तक दे चुकी है। संभाजी पाटिल (Sambhaji Patil Nilangekar) महाराष्ट्र की फणनवीस सरकार में लेवर स्किल डेवलपमेंट मंत्री है, जिसे कामगार मंत्री भी कहा जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या जांच की दिशा महाराष्ट्र की तरफ बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एम्स अस्पताल के तीन डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर
महाराष्ट्र के कामगार मंत्री

इस कलाकार को तो आप जानते ही है

दिग्विजय ने अपने बयान में एक कलाकार का जिक्र किया है। दिग्विजय के ये कलाकार वहीं पूर्व मंत्री है, जिसका जिक्र द क्राइम इन्फो ने हनी ट्रैप (Honey Trap) मामले की पहली कड़ी में किया था। जी हां हमारे इशारे की पुष्टि दिग्विजय सिंह ने की है। दरअसल श्वेता जैन के पति विजय जैन कपड़े के व्यापारी रहे है। सागर में विजय जैन का शोरूम खुला था, जिसका उद्घाटन करने के लिए नेता जी श्वेता के विशेष बुलावे पर गए है। नेता जी इंदौर से सागर गए थे।

यह भी पढ़ें – शराब माफिया के सहारे पूर्व मंत्री तक पहुंची थी श्वेता, उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा

वहीं हनी ट्रैप कांड में गिरफ्तारी के बाद सबसे ज्यादा परेशान मोनिका यादव नजर आ रहीं है। सभी आरोपियों में सबसे छोटी मोनिका का बुरा हाल है। रविवार को पुलिस हिरासत में मोनिका की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। वहीं कोर्ट ने भी मोनिका और आरती दयाल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है, वो 27 सितंबर तक रिमांड पर रहेंगी।

युवा मोर्चा के तत्कालीन अध्यक्ष जीतू जिराती

रिमांड बढ़ाए जाने पर दोनों कोर्ट रूम में फूट-फूटकर रो रहीं थी। आरोपियों के वकील ने कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ने के बाद आपत्ति भी जाहिर की। थाना प्रभारी ने कोर्ट में कहा कि आरोपित महिलाओं को राजगढ़, छतरपुर और भोपाल ले जाना है।

यह भी पढ़ेंः मंत्री की घबराहट से खुल गया उस रात का राज, हनी ट्रैप में कुर्सी जाना तय

इस मामले के फरियादी इंदौर नगर निगम के सिटी इंजीनियर हरभजन 10 सितंबर को भोपाल आया था। इसी दौरान उसे पता चल गया था कि उसकी सीडी बन चुकी है।

यह भी पढ़ें:   ईदगाह हिल्स के नाम पर सियासत, कांग्रेस बोली- लड़वाना चाहती है भाजपा
Don`t copy text!