Sex Racket : श्वेता के बाद अब अस्मत बेचकर आमदनी करने वाले नए गिरोह का भंड़ाफोड़

Share

तीन महिला और छह पुरूष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त, मोबाइल उगलेंगे कई छुपे हुए राज

Sex Racket
सांकेतिक चित्र

सागर। मोती नगर की वह गली। जिससे निकलने के लिए वहां रहने वाली महिलाएं झेप जाया करती थी। इस गली में कई साल से वह चल रहा था जिसको सभ्य समाज में पर्दे (Sex Racket) में रखा जाता है। इसी गली के बीच में एक गोदाम था। यहां पुलिस की पार्टी ने दबिश दी। दबिश देने के पहले पुलिस के ही एक जवान को उस अड्डे पर ग्राहक बनाकर पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में मोती नगर के अलावा महिला थाना पुलिस टीम (Sagar Police) को भी शामिल किया गया। इस टीम ने यह कार्रवाई सीएसपी आरडी भारद्वाज के नेतृत्व में अंजाम दिया। यह कार्रवाई बड़ा करीला इलाके के नजदीक की गई। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को पकड़ा है। यह सारी महिलाएं अलग—अलग कमरों में 6 पुरूषों के साथ पुलिस को मिली थी। मौके से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस को यह जानकारी वहां के रहवासियों ने दी थी। शिकायत पुलिस की जनसुनवाई में भी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में शारदा उर्फ बसंती अहिरवार प्रमुख है। वह ही यह रैकेट चला रही थी।

लोग मकान खाली कर रहे थे
एमपी में इस वक्त श्वेता जैन (MP Honey Trap Case) के कारण राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। श्वेता भी सागर की रहने वाली है। जिसने अपने हुस्न के डोरे में कई नेताओं और अफसरों को फंसाया था। अब ताजा इस मामले के उजागर होने से लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि यह इलाका इन महिलाओं की वजह से जमकर बदनाम हो गया था। मोती नगर इलाके में खुलेआम दूसरे शहरों से भी लोग आने लगे थे। इस अड्डे की वजह से वहां के रहवासियों को काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। कई लोगों ने अपने मकान भी बेच दिए थे। खबर है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार (Sex Racket) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक सवार ने पिता—पुत्री को टक्कर मारी
Don`t copy text!