Bhopal News: जेब से मिला रेलवे का टिकट, सभी जीआरपी को भेजी गई जानकारी

भोपाल। रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। जेब से रेल का टिकट मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। जिस कारण उसके ट्रेन में सवार होने की पूरी संभावना है। पुलिस ने सभी जीआरपी को इस संबंध में जानकारी दे दी है।
रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर क्षत-विक्षत हालत में 2 जून की दोपहर करीब एक बजे मिला था। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच हैं। जेब से बरामद रेलवे टिकट (Train Ticket) भोपाल से नागपुर के बीच यात्रा का है। यह टिकट 2 जून की तारीख का पाया गया है। इसके साथ ही कुछ रुपए भी मिले हैं। मृतक के पास इसके अलावा अन्य कोई सामान नहीं मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतक ट्रेन (Train) में बैठकर सफर कर रहा था। इस दौरान उसके साथ हादसा हुआ और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। पुलिस की टीमों ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 40/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।