Bhopal News: आंखों की रोशनी कम होने से परेशान युवक फांसी पर झूला

Share

Bhopal News: रिश्ता भी नहीं हो पा रहा था तय, पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। आंखों की रोशनी कम होने से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

चैन्नई में भी चल रहा था इलाज

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार राकेश निवारे पिता स्वर्गीय रामभरोसे निवारे उम्र 40 साल रत्नागिरी (Ratnagiri) कॉलोनी में रहते थे। वह यहां पर मां के साथ रहते थे। मां कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में दिल्ली गईं थी। घर के बाजू में बड़ा भाई अशोक निवारे (Ashok Niware) भी रहता है। वह इलेक्ट्रिीशियन का काम करता है। जबकि राकेश निवारे (Rakesh Niware) पान की गुमठी चलाने का काम करता था। वह 01 जून की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना बड़े भाई ने पुलिस को दी थी। मौके पर जांच करने हलवदार मुन्नालाल (HC Munnalal) पहुंचे थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि राकेश निवारे की आंख की रोशनी कई साल से धीरे-धीरे कम हो रही थी। परिजन उसका चैन्नई में भी इलाज करा रहे थे। इसी बीमारी के कारण उसका रिश्ता भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: गला घोंटकर हत्या के बाद महिला को पेटी में बंद करके पानी की टंकी में फेंका

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!