Bhopal News: फैक्ट्री में काम करते वक्त करंट से झुलसकर व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: मशीन पर चढ़कर कर रहा था काम, सुरक्षा पैमानों को लेकर पुलिस कर रही जांच

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसे करंट लगा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मैकेनिक का काम करता था

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार घटना काकड़ा फैक्ट्री (Kakra Factory) में हुई थी। हादसे में निर्भय सिंह (Nirbhay Singh) उम्र 41 साल की मौत हुई है। वह स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) बस्ती में रहता है। वह कारखाने में मैकेनिक का काम करता था। पुलिस को पता चला है कि 01 जून की दोपहर वह फैक्ट्री के भीतर ही मशीन पर काम करने के लिए चढ़ा था। तभी उसे करंट लगा था। पुलिस उस स्थान और यांत्रिकी व्यवस्थाओं को लेकर कारखाना संचालक से पत्राचार करने जा रही है। अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग 33/26 कायम किया था। जिसमें 02 जून को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   'अमित शाह ने मना किया था नहीं तो 2 महीने में गिरा देता कमलनाथ सरकार'
Don`t copy text!