Bhopal News: नशे में धुत होने के कारण वाहन पर नहीं रख सका नियंत्रण

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो स्थानों पर अलग-अलग तरह से हुई घटनाओं में जख्मी दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में मृत एक व्यक्ति निगम में कर्मचारी था। जबकि दूसरा व्यक्ति डंपर चलाने का काम करता था। यह घटनाएं भेोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क और गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी।
दोनों ही युवक बाइक से गिरकर हुए जख्मी
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसा 24 मई की रात को तूमड़ा के पास हुआ था। हादसे में कमलेश चौहान (Kamlesh Chauhan) जख्मी था जो कि सीहोर (Sehore) जिले का रहने वाला था। वह भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में काम करता था। सीहोर से वह प्रतिदिन अपडाउन बाइक (Bike) से करता था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका दो पहिया वाहन गति अवरोधक में असंतुलित होने के कारण वह गिर गया था। उसकी इलाज के दौरान 01 जून की सुबह मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है। इधर, केरवा रोड डेयरी (Kerva Road Dairy) के पास हुई दुर्घटना में जख्मी आदित्य लोखंडे उम्र 22 साल की 01 जून को मौत हो गई। वह मेंडोरी गांव में रहता था। वह 31 मई की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हादसे में जख्मी हो गया था। आदित्य लोखंडे (Aditya Lokhande) और उसके पिता डंपर (Dumper) चलाते हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह भारी मात्रा में शराब का सेवन करता था। जिस कारण वह अपनी ही दो पहिया वाहन से गिरकर जख्मी हुआ था। हादसे के बाद से उसका हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा था। रातीबड़ (Ratibarh) पुलिस ने मर्ग 36/26 कायम कर प्रत्यक्षदर्शी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।