Bhopal Cyber Fraud: चार धाम की यात्रा की बुकिंग के नाम पर जालसाजों ने की ठगी

Share

Bhopal Cyber Fraud: मेडि क्लेम के लिए पैसा मांगा तो रिटायर्ड लोक शिक्षण संचालनालय के डिप्टी डायरेक्टर को गलती का हुआ अहसास

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर सायबर फ्रॉड का शिकार हो गए। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। वे चार धाम यात्रा के लिए जाना चाहते थे। जिसके लिए फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर उन्होंने यात्रा की बुकिंग की थी। हालांकि उन्हें एक लाख, 86 हजार रुपए से ज्यादा की रकम गंवाने के बाद फर्जीवाड़े का अहसास हुआ।

सरकारी फीस बताकर ऐंठी रकम

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार रेखा बाथम (Rekha Batham) उम्र 61 साल बीडीए की वेदवती कॉलोनी (Vedwati Colony) में रहती हैं। उन्होंने आईआरसीटीसी हेली यात्रा (IRCTC Heli-Yatra) नाम से एक विज्ञापन देखा था। जिसकी लिंक पर क्लिक करने पर एक व्यक्ति ने मोबाइल (Mobile) पर कॉल किया। उसने आयोजक बताते हुए वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत की छूट का भी झांसा दिया। यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर समेत अन्य सुविधाओं का भी उसने लालच दिया। बुकिंग करने के नाम पर अलग-अलग तरह के सरकारी फीस बताकर उनसे एक लाख, 86 हजार 252 रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपए मेडिकल क्लेम के लिए जमा करने के लिए बोला। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में मदद मांगी। अवधपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 184/26 दर्ज करके जांच शुुरु कर दी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ड्रायवर को बुरी तरह से धुना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!