Bhopal News: चार साल तक देता रहा झांसा, दूसरी महिला से की शादी तो प्रेमिका पहुंची थाने

भोपाल। शादी का वादा करके युवती से बलात्कार करने का मामला पहुंचा है। भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका चार साल तक शादी करने का झांसा देकर शोषण किया था। अब उसने दूसरी जगह शादी कर ली है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बचपन से जानती थी आरोपी को
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है जो कि आनंद नगर (Anand Nagar) इलाके में रहती है। उसने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। आरोपी अनिकेत नाथ (Aniket Nath) है जिसको वह बचपन से जानती है। चार साल पहले आरोपी ने ही प्रेम का प्रस्ताव उसने रखा था। इससे पहले दोनों के बीच बातचीत होती थी। उसने शादी करने का वादा किया था। यह बोलकर उसने कई बार उसके साथ रेप किया। इधर, पीड़िता को पता चला कि उसने आठ महीने पहले किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। इस कारण वह उससे मुलाकात करने से भी बचता है। पुलिस के पास पीड़िता ने आवेदन दिया था। जिसकी जांच में यह बात साबित होने पर प्रकरण 453/26 दर्ज कर लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।