Bhopal News: बेनटीला कंपनी के कर्मचारी को पीटा

Share

Bhopal News: कंपनी का बैग और डायरी मांगने पहुंचे दो कर्मचारियों पर लगाया आरोप

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बेनटीला कंपनी से निकाले गए एक युवक को उस कंपनी के दो कर्मचारियों ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में जख्मी युवक की बहन ने भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जख्मी युवक को सर्वोत्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैग और डायरी जमा करने को लेकर हुआ विवाद

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 12 मई को थाने में नमिता परिहार पिता राजेंद्र सिंह परिहार उम्र 28 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह सूबेदार कॉलोनी (Soobedar Colony) में रहती हैं। नमिता परिहार (Namita Parihar) ने बताया कि बेनटीला कंपनी (Bentila Company) में कुलदीप सिंह परिहार (Kuldeep Singh Parihar) नौकरी करते थे। उसने काम छोड़ दिया था। उसी कंपनी की तरफ से 11 मई की दोपहर ढ़ाई बजे दो लोग आए थे। आयुषी बंसल (Ayushi Bansal) और अनुज मिश्रा (Anuj Mishra) ने आवाज देकर बाहर बुलाया। उससे कंपनी का बैग और डायरी मांगी गई। बैग लौटाने के बाद डायरी बाद में सौंपने के लिए बोला गया। इसी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरु हुई। जिसका विरोध किया गया तो मारपीट करके उसको जख्मी किया गया। पुलिस का कहना है कि मारपीट में बाएं आंख के पास चोट आने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए बहन की शिकायत पर प्रकरण 117/26 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने पीट—पीटकर पत्नी को अधमरा किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!