Bhopal News: छह दिन पहले कुशी नगर टीसी पर वृद्ध महिला ने आरक्षित कोच में मारपीट करने का दर्ज कराया था मुकदमा

भोपाल। कुशी नगर एक्सप्रेस में वृद्ध महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। यह वारदात रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Bhopal News) पर हुई थी। जिसमें छह दिन पहले पुलिस ने टीसी के खिलाफ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया था। अब पुलिस ने टीसी की शिकायत पर भी अज्ञात तीन महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
टीसी ने मुंह पर मारा था मुक्का
रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार इस संबंध में मोहम्मद नईम खान (Mohammed Naeem Khan) ने आवेदन दिया था। वे झांसी (Jhansi) में रहते हैं और रेलवे में डिप्युटी चीफ टीसी (TC) के पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वे 22538 कुशी नगर एक्सप्रेस (Kushinagar Express) में टिकट चेकिंग कर रहे थे। तभी एक महिला बी-3 कोच के एसी थर्ड में बिना टिकट मिली। उन्हें टिकट बनाने के लिए बोला तो उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाओं ने हाथापाई करते हुए उन्हें नोंचा और उनके पास मौजूद रेलवे के दस्तावेज छीनकर फाड़े गए थे। महिला अपने बेटे को भी रेलवे में टीसी बताकर दबंगई दिखा रही थी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण घटनाक्रम का वीडियो (Video) भी उनके पास मौजूद हैं। पुलिस ने मोहम्मद नईम खान के बयानों के आधार पर 11 मई को तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इससे पहले उनके खिलाफ रानी कमलापति जीआरपी में सुशीला देवी त्रिवेदी पति स्वर्गीय केपी त्रिवेदी उम्र 75 साल ने प्रकरण दर्ज कराया था। वह पूर्वी रेलवे कॉलोनी भोपाल में रहती हैं। सुशीला देवी त्रिवेदी (Suhila Devi Trivedi) का कहना था कि वह नर्मदापुरम से ट्रेन (Train) में सवार हुई थी। वह कोच में प्रवेश कर गई थी लेकिन अधिक उम्र होने के चलते धीरे-धीरे स्लीपर कोच की तरफ जा रही थी। तभी टीसी ने रोककर उनके मुंह में मुक्का मार दिया था। जिस कारण उनका एक दांत टूट गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।