Bhopal News: निगरानी में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। राजधानी के सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो में चोरी की वारदात हुई है। यहां मेट्रो कोच धुलाई के लिए काम आने वाले मोटर और पाइप चोरी गए हैं। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की जहांगीराबाद थाना पुलिस कर रही है। जहां चोरी हुई है वहां दो सुरक्षाकर्मी तैनात भी है। हालांकि उन्हें वारदात की भनक ही नहीं लगी।
मेट्रो डिपो के बैचिंग प्लांट में हुई वारदात
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार इस संंबंध में भारत सिक्योरिटी कंपनी (Bharat Security Company) के सुपरवाइजर मनोज शर्मा (Manoj Sharma) पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद शर्मा उम्र 46 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे अशोका गार्डन स्थित सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें चोरी का पता 12 मई की सुबह लगभग 11 बजे लगा था। चोरी मेट्रो डिपो (Metro Depo) के बैचिंग प्लांट में हुई। यहां पानी निकालने के लिए रखा पानी का मोटर और लोहे के चार से पांच पाइप गायब थे। इस क्षेत्र में तैनात सिक्योरिटी गार्ड राजेश मालवीय (Rajesh Malviya) और आकाश तिलवानी (Akash Tilwani) से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 127/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत दस हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।