Bhopal News: चार लाख रुपए कीमत की 37 ग्राम के साथ निगरानी बदमाश पकड़ाया

भोपाल। एमडी ड्रग्स के साथ एक निगरानी बदमाश को दबोचा गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई प्रकरण थाने में दर्ज है। आरोपी के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चार लाख रुपए की ड्रग्स मिली है।
अन्य मामलों में पहले भी हुआ है गिरफ्तार
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस पुलिस के अनुसार आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास किरण लॉज (Kiran Lodge) के नजदीक दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अबरार खान पिता स्वर्गीय मुस्तफा खान उम्र 50 साल बताया। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित बरखेड़ी का रहने वाला है। उसके पास से बरामद एमडी ड्रग्स (MD Drugs) देने वाले व्यक्ति की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। अबरार खान (Abrar Khan) इससे पहले थाने में मारपीट, जुआ, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने जिस व्यक्ति से ड्रग्स खरीदी थी उसके बारे में पुलिस को कुछ जानकारियां मिली है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।