Bhopal News: जमानत के बाद कासिम पर अब दूसरा मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal News: पुलिस ने माना मॉडल गर्भवती थी जिसे गर्भपात की गोलियां देने के कारण उसको तकलीफ हुई, इलाज कराने की बजाय यात्रा पर लेकर निकला,छह महीने बाद पीएम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित मॉडल खुशबू की मौत के छह महीने बाद आखिकार भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस ने दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले उसके खिलाफ खजूरी सड़क थाना पुलिस ने ही लव जिहाद का जीरो पर प्रकरण दर्ज करके छोला मंदिर थाने को केस डायरी भेजी थी। इस मामले का आरोपी दुबई से वापस लौटा कासिम हैं। उसे हाईकोर्ट से कुछ महीना पूर्व ही जमानत मिल गई है।

धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (Khushbu Ahirwar@Khushi Verma) की मौत के मामले में 8 नवंबर, 2025 को मर्ग कायम किया गया था। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट थाना पुलिस को मिली है। मामले की जांच एसआई प्रभावती शर्मा (SI Prabhawati Sharma) कर रही थीं। जिसमें अभियोजन से राय लेने के बाद शनिवार रात धारा 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस धारा में ऐसे व्यक्ति जो बीमार होने के बावजूद उसका समुचित इलाज नहीं कराने का आरोप पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले दोनों छोला मंदिर (Chhola Mandir) इलाके में लिव इन में रहते थे। मॉडल के परिजनों का आरोप था कि आरोपी कासिम अहमद (Qasim Ahemad) उससे शादी करने के लिए धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था। जिस कारण वह काफी परेशान चल रही थी। इन्हीं आरोपों को लेकर परिजनों और सकल हिंदू समाज कई अन्य हिंदू संगठनों ने नवंबर, 2025 में एक पखवाड़े तक कई बार थाने, कलेक्टर कार्यालय के अलावा रोशनपुरा चौराहे पर भी प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुख्यात बदमाश ने दो लाख रुपए की मांगी रंगदारी

उज्जैन से भोपाल आते वक्त हुई थी मौत

खुशबू अहिरवार (Model Khushabu Ahirwar) मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के मंडी बामौरा गांव की रहने वाली थी। भोपाल में रहते हुए खुशबू की पहचान आरोपी कासिम अहमद से तब हुई जब वह उसके छोला मंदिर स्थित कैफे में पहुंची। आरोपी कासिम अहमद भी मूलत: उज्जैन (Ujjain) का रहने वाला है। भोपाल (Bhopal News) के करोंद इलाके में ही मॉडल खुशबू भी रहती थी। शाहजहांनाबाद इलाके में कासिम अहमद का परिवार रहता है। मौत के कुछ घंटे पहले कासिम उसे लेकर उज्जैन से भोपाल आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर वह उसे बस से उतारकर चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) ले गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया तो वह लाश छोड़कर मौके से भाग गया था। इसलिए शक होने पर पुलिस को खबर दी गई थी।

परिवार जांच से नहीं था संतुष्ट

Bhopal News
खजूरी सड़क थाना— फाइल फोटो

मौत का पता चलने पर खुशबू अहिरवार के परिवार पुलिस से काफी नाराज थे। जिस कारण भोपाल कलेक्टर कार्यालय में सकल हिंदू समाज (Sakal Hindu Samaj) के नेतृत्व में प्रदर्शन भी हुआ था। महानगर संयोजक सूरज खरे (Suraj Khare) का आरोप था कि आरोपी कासिम अहमद ने राहुल बनकर मॉडल खुशबू अहिरवार से दोस्ती की थी। उसे झांसा दिया गया था कि वह दुबई आता-जाता है। वह अपने संपर्कों के जरिए वहां उसको मॉडल का काम दिला देगा। यह सुनियोजित तरीके से चल रहा लव जिहाद (Love Jihad) है। उसे अरब देश में बेचने की तैयारी की जा रही थी। उससे पहले मॉडल की मौत हो गई। वहीं इस प्रकरण में मानवाधिकार आयोग ने भी पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अधूरी सड़क के बारिश की एक ही झड़ी में सामने आने लगे परिणाम

मौत से पहले गर्भपात की गोली बना कारण

खुशबू अहिरवार की मौत के बाद छोला मंदिर थाना पुलिस ने 11 नवंबर को गाली-गलौज, मारपीट, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक अधिनियम के अलावा एट्रो सिटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया था। इधर, मॉडल की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गर्भवती होने के साथ पॉलीफियन ट्यूब फटने से मौत होने का कारण सामने आया था। इधर, पुलिस को बिसरा, ब्ल्ड, डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। जिसमें यह साफ हो गया है कि वह गर्भवती थी। उसे गर्भपात की गोलियां मौत होने से कुछ घंटे पहले भी दी गई थी। जिस कारण पॉलीफियन ट्यूब फटने की घटना हुई।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!