Bhopal News: किराए के भुगतान को लेकर हुआ था विवाद, नंबर की मदद से आरोपी का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। ऑटो में बैठी एक सवारी को चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में हुई है। इस मामले में चालक का साथी भी आरोपी है। जिनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस ऑटो नंबर की मदद से उनका पता लगा रही है।
पैर में बुरी तरह से घोंपा है चाकू
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय सूरज साहू (Suraj Sahu) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का रहने वाला है। वह 9 मई की रात को हबीबीया स्कूल (Habibia School) के पास ऑटो (Auto) में बैठा था। चालक से उसका किराए को लेकर विवाद होने लगा। चालक के कुछ साथी भी ऑटो में पहले से सवार थे। सूरज साहू को उन्होंने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात 8—9 मई की रात लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। पीड़ित को चाकू (Knife) का एक वार पैर में बुरी तरह से लगा है। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने इस मामले में 9 मई की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे प्रकरण 113/26 दर्ज कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर बजरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आटो चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।