Bhopal News: एलबीएस के आईसीयू में हार्ट पेशेंट को ऑपरेट करने से पूर्व उतारे गए थे जेवरात, कर्मचारियों पर जताया गया शक

भोपाल। एलबीएस अस्पताल के आईसीयू में हार्ट पैशेंट महिला मरीज का मंगलसूत्र चोरी हो गया। इस संबंध में पीड़ित किसान ने भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। परिवार को शक है कि ज्वैलरी को अस्पताल के ही किसी कर्मचारी ने चोरी किया है।
आईसीयू वार्ड में ले जाते समय पहना था मंगलसूत्र
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार अशोक वर्मा (Ashok Verma) पिता स्वर्गीय अमर सिंह वर्मा उम्र 50 साल सीहोर (Sehore) जिले के ग्राम शिकारपुर में रहते हैं। उन्होंने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। वे किसानी का काम करते हैं। उनकी भाभी अनिता वर्मा (Anita Verma) को कुछ महीनों पूर्व हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनका इलाज एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) में चला था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें परिजन घर ले गए थे। उनकी 6 मई को फिर तबीयत बिगड़ी तो भाई रामचंदर वर्मा (Ramchander Verma) समेत अन्य परिजन वापस एलबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें तुरंत आईसीयू (ICU) वार्ड में ले जाया गया। महिला ने जेवरात पहन रखे थे। उनमें सिर्फ मंगलसूत्र गायब था। जिस कारण परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने एलबीएस प्रबंधन से शिकायत की थी। जब सुनवाई नहीं हुई तो परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। शाहजहांनाबाद पुलिस ने इस मामले में 7 मई को चोरी का प्रकरण 243/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच के लिए अस्पताल प्रबंधन से 6 मई को अस्पताल में भर्ती करने से लेकर घटना होने के बाद तक की सीसीटीवी फुटेज सौंपने के लिए नोटिस थमा दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।