Bhopal News: जयपुर जा रहे वृद्ध दंपति का नकदी से भरा पर्स चोरी

Share

Bhopal News: लालघाटी में पंक्चर बनाया गया था ड्रायवर, गेट खुला पाकर दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। रायपुर से जयपुर कार से जा रहे एक वृद्ध दंपति का नकदी से भरा पर्स चोरी चला गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना उस वक्त हुई जब दंपति का ड्रायवर कार पंक्चर होने पर उसका टायर बनाने गया था। पुलिस सीसीटीवी की मदद से संदेहियों का पता लगा रही है।

कार का टायर बनवाते समय हुई वारदात

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार राजकुमार नथानी पिता स्वर्गीय बुलाकीदास नथानी उम्र 71 साल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur)  के न्यू शांति नगर (New Shanti Nagar) में रहते हैं। वे रायपुर से घुमने के लिए पत्नी शोभा नथानी (Shobha Nathani) के साथ निकले थे। कार (Car) को उनका ड्रायवर जो दस साल से काम कर रहा है वह चला रहा था। कार भोपाल शहर से होते हुए इंदौर रुट जा रही थी। जब वे लालघाटी (Lalghati) पर पहुंचे तो राजकुमार नथानी (Rajkumar Nathani) की कार सीजी—04—एनक्यू—6606 शाम लगभग 7 बजे पंक्चर हो गई। ड्रायवर टायर बनाने चला गया। तभी पिछली सीट पर बैठी पत्नी अपना पर्स (Purse)  कार में छोड़कर चौपाटी चली गई। पर्स के भीतर 53 हजार रुपए और एक मोबाइल (Mobile) रखा था। ड्रायवर लौटकर आया तो पत्नी को राजकुमार नथानी ने बुलाया। जब वह आई तो पर्स चोरी का पता चला। कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 246/26 दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच करने मौके पर एएसआई अंतराम यादव (ASI Antram Yadav) पहुंचे थे। पुलिस तकनीकी संसाधनों की मदद से संदेहियों के बारे में जानकारी जुटाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: ग्राहक बनकर जालसाज ने कर दिया खाता खाली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!