Bhopal News: छह दिनों तक जीवन और मौत से हमीदिया अस्पताल में संघर्ष किया

भोपाल। शराब पीने के आदी एक व्यक्ति ने जहर गटक लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके में हुई। जिस व्यक्ति की मौत हुई उसने दम तोड़ने से पहले पुलिस को बयान भी दर्ज कराए थे।
आवेश में आकर गटका था जहर
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार मनोज पंथी पिता पूरण पंथी उम्र 44 साल रेजीमेंट रोड के पास रहते थे। वह जूस का ठेला लगाने का काम करता था। उससे जो भी रकम मिलती थी वह उसको शराब पीने में उड़ा देता था। मनोज पंथी (Manoj Panthi) के परिवार ने कई बार उसे समझाया भी। वह शादीशुदा भी है और उसके दो बच्चे हैं। मनोज पंथी ने आवेश में आकर 1 मई को जहर गटक लिया था। जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया था। मामले की जांच एसआई महिपाल सिंह (SI Mahipal Singh) कर रहे हैं। उन्हें मौत से पहले बयान में आवेश में आकर जहर गटकने वाली लिखित बयान दर्ज कराए थे। उसका तभी से हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन, शराब पीने के कारण इलाज में दी जा रही दवा उसके शरीर पर प्रभाव नहीं डाल पा रही थी। उसकी 7 मई को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और मौत हो गई। टीला जमालपुरा पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।