Bhopal News: यूएस गए परिवार के बाद अब केरल से लौटे परिवार के घर पहुंचने पर सामने आई जानकारी

भोपाल। केरल गए एक परिवार के सूने मकान में घुसकर चोर लाखों रुपए का माल समेट ले गए। यह वारदात अरविंद विहार कॉलोनी में हुई है। इसी कॉलोनी के एक अन्य मकान में रहने वाले परिवार जो यूएस गया हुआ है वहां भी चोरी की वारदात हुई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। ताला घटना में पुलिस को एक संदेही के मकान से कूछकर भागने की जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस उसका पोट्रैट बनाने का प्रयास कर रही है।
ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे चोर
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार केसी फिलीपोस पिता वर्गीस चाको उम्र 73 साल केरल गए हुए थे। उनका अरविंद विहार कॉलोनी (Arvind Vihar Colony) में मकान हैं। वे दुग्ध संघ के रिटायर्ड अफसर भी है। केसी फिलोपोस (K.C. Philopos) ने पुलिस को बताया है कि वे 24 मार्च को ताला लगाकर पुश्तैनी घर गया था। उनके पास 30 अप्रैल को पड़ोसी शिवदत्त शर्मा (Shivdutt Sharma) ने बताया कि उनके घर में चोरी की वारदात हुई है। उन्होंने एक व्यक्ति को रात आठ बजे मकान से निकलकर भागते हुए भी देखा था। चोर शयन कक्ष की खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे। घर से सैमसंग कंपनी की टीवी, नल की नौ टोटियां, गैस के पीतल के बर्नर, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पत्नी एलीअम्मा फिलपोस का पासपोर्ट, के्रडिट कार्ड, पंजाब नेशनल बैंक की तीन लाख रुपए की एफडी समेत अन्य सामान चोर बटोर ले गए। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण पहले पवन मेहता (Pawan Mehta) के सूने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था। वहां से भी सैमसंग कंपनी का स्मार्ट टीवी, सोनी म्यूजिक सिस्टम, बॉस कंपनी की मिक्सी, नल फिटिंग का सामान समेत कई अन्य उपकरण चोरी गए थे। जिसकी रिपोर्ट उनके रिश्तेदार ने थाने में दर्ज कराई है। वे यूएस में रहने वाली बेटी के पास गए हुए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।