Bhopal News: पिपलानी मेें फिर झपटा मोबाइल

Share

Bhopal News: बैंक कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सक्रिय झपटमार पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं। एक पखवाड़े के भीतर झपटमारों ने पांच वारदातों को अंजाम दिया है। ये घटनायेें भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई हैं। जिसमें अधिकांश मोबाइल छीनकर बदमाश भागे। इस बार झपटमारों ने बैंक कर्मचारी को अपना निशाना बनाया।

खाटूश्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना के वक्त पीड़ित नरेला शंकर स्थित खाटूश्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। झपटमारी की वारदात निजामुद्दीन रोड (Nizamuddin Road) पर हुई थी। वह पैदल फोन पर बातचीत करते जा रहे थे। थाने में शिकायत विकास श्रीवास्तव (Vikas Shrivastav) ने दर्ज कराई है। वे नैनागिरी कॉलोनी (Nainagiri Colony) में रहते हैं। वह एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं। वारदात 30 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे हुई थी। बदमाशों की संख्या दो है जिनके बारे में सुराग जुटाने सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच लाख रुपए के वाहन चोरी
Don`t copy text!