Bhopal Fraud News: बजाज गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी मे घोटाला करने वाला रिलेशनशिप मैनेजर अरेस्ट

Share

Bhopal Fraud News: जुए की लत के चलते कर्ज चुकाने दूसरी बैंकों में गिरवी रख दिए थे ग्राहकों के जेवरात, चार ग्राहकों को जेवर के बदले लिए लोन की रिकवरी से पहले उनकी संपत्ति वापस भी लौटाई

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बजाज गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी में हुए लाखों रुपए के घोटाले के मामले में भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की पिपलानी पुलिस ने 28 अप्रैल को रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस को अभी भी ब्रांच मैनेजर और एक अन्य रिलेशनशिप मैनेजर की तलाश करना बाकी हैं। आरोपियों ने बैंक के ग्राहकों के गिरवी जेवरातों को लॉकर से निकालकर देने और दूसरे स्थानों पर गिरवी रखने के मामले में आरोपी बनाया गया है।

ग्राहकों के गिरवी सोने के जेवर लॉकर से निकाले

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह फर्जीवाड़ा 19 मार्च को पता चला था। जब रिस्क टीम के सीनियर मैनेजर रितेश कुमार (Ritesh Kumar) ने ब्रांच में जाकर औचक निरीक्षण किया। यह ब्रांच पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) के ए-सेक्टर में स्थित रामायण काम्पलेक्स (Ramayan Complex) में हैं। बैंक की ब्रांच मैनेजर अंजली जैन, रिलेशनशिप मैनेजर शुभम जैन और नेहा साहू हैं। इन तीनों की मिलीभगत से ग्राहकों के गिरवी सोने के लाखों रुपए के जेवरात लॉकर (Locker) से निकालकर बेचे गए। सीसीटीवी की पड़ताल में पता चला कि सात पैकेट सोने के जेवरात के निकाले थे। बैंक के ग्राहक आकाश विश्वकर्मा (Akash Vishwakarma), अनुभव विश्वकर्मा (Anubhav Vishwakarma) , अंकित चौहान (Ankit Chauhan) और रमन वर्मा (Raman Verma) के बैंक में जेवरात गिरवी रखकर खाते खुले थे। उनके खाते बिना बंद किए जेवरात के पैकेट लौटा दिए गए। इस फर्जीवाड़े को लेकर बजाज गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी (Bajaj Gold Loan Finance Company) के रिस्क कंटिनमेंट यूनिट के मैनेजर राहुल टंडन (Rahul Tandon) ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसकी प्राथमिक जांच के बाद 25 अप्रैल को पुलिस ने जालसाजी, गबन और दस्तावेजों की कूटरचना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 345/26 दर्ज कर लिया था। अंजली जैन (Anjali Jain) मूलत: इटारसी (Itarsi) की रहने वाली है। फिलहाल गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर (Rachna Nagar) में किराए से रहती हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छोटी मौसी के देवर ने बड़ा कर दिया माहौल

ऑनलाइन जुए की लत में हुआ कर्जदार

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पुलिस ने इस मामले में ब्रांच मैनेजर अंजली जैन, रिलेशनशिप मैनेजर शुभम जैन  और नेहा साहू (Neha Sahu) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें 28 अप्रैल को शुभम जैन (Shubham Jain) को गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। शुभम जैन मूलत: सागर (Sagar) जिले का रहने वाला है। फिलहाल अयोध्या बायपास में किराए से रहता है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शुभम जैन को जुआ खेलने की बुरी लत थी। जिस कारण वह कर्ज में डूबा हुआ था। उसने उसी ऑनलाइन जुए में राशि हारने के बाद बैंक में बंधक जेवरातों को दूसरी बैंकों में गिरवी रखकर कर्ज चुकाने का काम किया है। पुलिस उसके मोबाइल लॉग को खंगालने के लिए सायबर क्राइम से जांच कराने जा रही है। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों नेहा साहू और अंजली जैन की भूमिका को भी लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी शुभम जैन को 30 अप्रैल तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। उसने बताया कि अंकित चौहान ग्राहक नहीं है वह उसका दोस्त है। उसके जेवरात के चार पैकेट में से तीन पैकेट गिरवी रख दिए हैं। यह सोने के जेवरात के पैकेट फेड बैंक (Fed Bank), मुथुट मर्चेंटाइल (Muthoot Mercantile) और मुथुट फिनकॉर्प बैंक (Muthoot Fincorp Bank) में रखे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  मैनेजर का कान कटकर जमीन पर गिरा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!