MP Cop News: केंद्र के समान राज्य पुलिस सेवा कर्मचारियों का वेतनमान करने मांग

Share

MP Cop News: एमपी राज्य पुलिस सेवा पेंशन-पेंशनर्स एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव में पहुंचे पुलिस महनिदेशक से रखी गई मांग

MP Cop News
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना File Photo

भोपाल। पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर अन्य पदों के अधिकारियों को छठवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत केंद्र के कर्मचारियों के मिलने वाले वेतन समान लाभ राज्य पुलिस के कर्मचारियों (MP Cop News) को दिया जाए। यह मांग मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा पेंशन-पेंशनर्स एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में रखी गई।

कार्यक्रम में ये प्रस्वात रखे गये

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमपी पुलिस के डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP kailsh Makwana) और विशिष्ट अतिथि विशेष पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार थे। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों के परिजनों और बच्चों को सम्मानित भी किया गया।संगठन की तरफ से मध्य प्रदेश के सभी इकाइयों से ऐसे कर्मचारी जिनके पुत्र पुत्री ने विशेष स्थान या पुरस्कार प्राप्त किया है उनके नाम भेजने की मांग भी की है। ताकि संस्था के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत शंभूनाथ जी शर्मा की स्मृति में दिए जाने वाले दस हजार रुपए के पुरस्कार को दिया जाए। यह राशि उनके पुत्रों रामनाथ शर्मा और श्याम नाथ शर्मा की तरफ से संगठन को दी जाती है। संगठन के अध्यक्ष केबी शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन चाहता है कि राज्य सरकार जैसे मौजूदा पुलिस कर्मचारियों को पुलिस हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी इस तरह की सुविधा बनाने से संबंधित प्रस्ताव पुलिस महानिदेशक के माध्यम से सरकार को भेजने की मांग रखी गई। कार्यक्रम में सेंट्रल एंड ऑल इंडिया सर्विसेज पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड महानिदेशक नरेंद्र प्रसाद और पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन (MP State Police Service Pensioners Association) के अध्यक्ष रिटायर्ड महानिदेशक जीपी दुबे विशेष तौर पर उपस्थित थे। इसके अलावा संगठन के उपाध्यक्ष सलीम खान, सचिव नरेंद्र सक्सेना, सह सचिव एसके पंथी समेत अन्य रिटायर्ड पुलिस अधिकारी थे। कार्यक्रम वृंदावन मैरिज गार्डन (Vrindawan Marriage Garden) में आयोजित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के बाद भर्ती उप निरीक्षक को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई कर रहे सिपाही से झूमाझटकी

रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

संगठन की तरफ से 75 से 90 साल के रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर 1947 बैच के उप निरीक्षक रहे शिवशरण श्रीवास्तव (Shivsharan Shrivastav) को सम्मानित किया गया। वे एमपी पुलिस के उप निरीक्षक बैच के पहले एसआई हैं। अभी वह विदिशा (Vidisha) जिले में रहते हैं। श्रीवास्तव 1984 में उप पुलिस अधीक्षक पद से रिटायर्ड हुए हैं। वे 99 साल के हो चुके हैं। इस साल अक्टूबर, 2026 में वे सौ साल के होंगे। वे एसोसिएशन के कार्यक्रम में आकर्षण का भी केंद्र थे। दरअसल, उन्हें इतनी उम्र होने के बावजूद चश्मा भी नहीं लगा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!