Bhopal Murder News: निगरानी बदमाश ने जबरिया मकान पर कब्जा कर लिया था

Share

Bhopal Murder News: पीड़ित मकान मालिक ने सात महीने में कई बार पुलिस थाने के अलावा अफसरों से मौखिक की थी शिकायत,फर्जी जानकारी देकर मकान लिया था किराए पर, अशोका गार्डन के अलावा जहांगीराबाद थाना पुलिस को थी खबर

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निगरानी बदमाशों पर मेहरबानी के कारण होटल कारोबारी विजय मेवाड़ा उर्फ बिट्टू की जान चली गई। दरअसल, उनकी होटल का मालिक जिस मकान में किराए से रहता था। उसी मकान में राजधानी (Bhopal Murder News)  के दो कुख्यात सगे भाई भी किराए से रहने लगे थे। उन्होंने पत्नी के जरिए फर्जी जानकारी देकर मकान को किराए पर लिया था। जब दोनों सगे भाईयों के कारनामे मकान मालिक को पता चले तो उन्हें वहां से निकालने के लिए कई बार थाने के चक्कर काटे गए थे।

दो दर्जन मुकदमें हैं दर्ज

जानकारी के अनुसार प्रगति नगर (Pragati Nagar) में जिस मकान में कृष्णा रहता था वह अब्दुल रमीज (Abdul Rameez) का मकान है। उसी मकान में रिहाना खान (Rihana Khan) ने सात महीने पहले उसे किराए पर लिया था। उसने अपना आधार कार्ड मकान मालिक को दिया था। यह जानकारी थाने में उसने पुलिस को दे दी थी। रिहाना खान की हकीकत सात महीने पहले ही मकान मालिक को पता चल गई थी। दरअसल, रिहाना खान के पति को तलाशते हुए जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस पहुंची थी। थाना पुलिस ने बताया कि रिहाना खान का पति राजधानी का निगरानी बदमाश शरीफ खान उर्फ बच्चा पिता मोहम्मद इदरीश कुरैशी उम्र 34 साल है। वह पहले ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित बाग फरहत अफजा में रहता था। उसके बाद वह जहांगीराबाद इलाके में रहने लगा था। शरीफ खान उर्फ बच्चा (Sharif Khan@Bachcha) के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, गांजा बेचने समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है। उसे टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) पुलिस ने कुछ महीने पहले हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार किया है। वह कुख्यात बदमाश आमिर उर्फ मुर्गी(Ameer@Murgi)  के साथ कई वारदात भी कर चुका है। कारोबारी की हत्या के मामले में शरीफ बच्चा का भाई आसिफ कुरैशी उर्फ बम (Asif Qureshi@Bam) शामिल हैं। वह प्रकरण का तीसरा आरोपी है जो अभी भी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम कई जगह दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक को छुरी मारकर जख्मी किया 

क्या है पूरा मामला

Bhopal Murder News
मृतक विजय मेवाड़ा उर्फ बिट्टू

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र स्थित ई-सेक्टर सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) निवासी विजय मेवाड़ा उर्फ बिट्टू पिता राजेश मेवाड़ा उम्र 35 साल की चाकू घोंपकर 29—30 मार्च  की दरमियानी रात लगभग एक बजे निर्मम हत्या कर दी थी। वह हर रोज की तरह दुकान में काम करने वाले कर्मचारी कृष्णा (Krishna) को उसके घर छोड़ने गया था। वहां घर के बाहर आसिफ कुरैशी उर्फ बम बैठा था। जिसको कृष्णा ने रूकने बोला तो उसे समझाईश देते हुए विजय मेवाड़ा (Vijay Mewada@Bittu) ने बेटा बोल दिया था। इसी बात को लेकर उसने वाद-विवाद करते हुए हत्या कर दी थी। हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों मोहम्मद फरमान उर्फ आरिश और मोहम्मद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड को लेकर 30 मार्च को दिनभर अशोका गार्डन इलाके में भारी तनाव भी था।

मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा आज ज्ञापन

विजय राजपूत मेवाड़ा उर्फ बिट्टू की हत्या को लेकर 30 मार्च को हिंदू संगठनों की तरफ से काफी उग्र प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने और उनके मकानों के अतिक्रमण को जमींदोज करने की मांग उठाई गई थी। इधर, सकल हिंदू समाज की महिला और पुरुषों का एक दल 01 अप्रैल सुबह दस बजे पॉलीटेक्निक चौराहे पर एकत्र होगा। यहां से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पत्नी को तांत्रिक समझता है पति, हंसिया मारकर किया लहुलूहान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!