Bhopal News: वाहन चोर गिरफ्तार

Share

Bhopal News: एक महीना पहले चुराई एक्टिवा बरामद

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। चोरी हुए मोपेड को बरामद किया गया है। यह मोपेड एक महीने पूर्व चोरी हुई थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कब्रिस्तान के पास से दबोचा

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को घेराबंदी करके बड़ा बाग कब्रिस्तान के पास से दबोचा गया था। आरोपी सौरभ जाटव पिता मुन्नालाल जाटव उम्र 27 साल है। वह अशोका गार्डन स्थित सेमरा कला के पुरुषोत्तम नगर(Purshottam Nagar)  फेज-1 में रहता है। सौरभ जाटव (Saurabh Jatav) ने बताया कि उसने 28 फरवरी को खाटू श्याम मंदिर के सामने मॉडल ग्राउंड से एक्टिवा चोरी की थी। उसने एक्टिवा (Activa) चोरी करने के बाद छुपा दिया था। चोरी गए वाहन की रिपोर्ट दशरथ मालवीय (Dashrath Malviya) ने दर्ज कराई थी। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ जाटव को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गई एक्टिवा बरामद कर ली है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हत्या मामले में दोषी बंदी की मौत
Don`t copy text!