Bhopal News: जुए के अड्डा चलाने पर हो रही मुखबिरी के चलते गैंगवार

Share

Bhopal News: तीन थानों के प्रभारियों की संदिग्ध भूमिका भी हुई उजागर,जेल से छूटने के बाद फूल—माला पहनाकर जुआरी ने कुख्यात बदमाश का किया था स्वागत,गोमांस तस्करी में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर हिरासत में लिया, लेकिन राजनीतिक दबाव में उसे छोड़ना अब पड़ रहा भारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल समेत तीन ठिकानों पर बैखोफ गोलियां बरसाकर दहशत फैलाने वाला शादाब कुरैशी उर्फ गेट राजनीतिक संरक्षण में जुए का अड्डा चला रहा था। इन्हीं अड्डों की दूसरा जुआरी मुखबिरी कर रहा था। जिस कारण दोनों गुटों के बीच चल रही रंजिश सड़क पर सामने आ गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। इस सनसनीखेज गोली कांड से पूर्व शादाब कुरैशी को संरक्षण मिलने की बारीकी से जांच हुई तो तीन थानों के प्रभारियों की मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इसलिए राजधानी के अफसर खुलकर इस गैंगवार पर बोलने को राजी नहीं हैं। लेकिन, तस्वीरें बता रही हैं कि जुआरियों के इस रैकेट को थाने के अलावा राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है।

जुए के अलावा अवैध शराब भी बेचने लगा

जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस को शादाब कुरैशी उर्फ गेट (Shadab Qureshi@’Gate’) , उसके छोटे भाई अनस, शाबेज, शावर मौलाना, अल्लू परवेज, गुड्डू स्टेशन और साजिद समेत कई अन्य की सरगर्मी से तलाश है। कुछ महीनों पहले ही शादाब कुरैशी उर्फ गेट हत्या के मामले में जेल से रिहा हुआ है। उसका दाहिना हाथ और करीबी आकाश राजपूत उर्फ दउआ (Akash Rajput@’Daua’) है। वह बारह नंबर मल्टी के पास रहता है। उसका मुख्य धंधा जुए का अड्डा चलाना है। उसने बकायदा रेलवे पटरी किनारे इस काम के लिए एक ठिया भी बना रखा है। यह लेन—देन के साथ काम चलता है। जिसकी जिम्मेदारी शादाब कुरैशी के पास है। उसकी छत्रछाया में आकाश राजपूत जुए के अलावा अवैध शराब भी बेचने लग गया। ताजा गोली कांड के बाद हबीबगंज (Habibganj) केे अलावा अशोका गार्डन थाना पुलिस उसको सरगर्मी से तलाश कर रही है। वह अपने दो अन्य भाईयों अंकित राजपूत (Ankit Rajput) और प्रिंस राजपूत (Prince Rajput) के साथ फरार चल रहा है। आकाश राजपूत को दबोचने के लिए 14 मार्च की रात पुलिस की टीम ने दबिश भी दी थी।

इन तीन थानों से जुड़ा है मामला

शादाब कुरैशी (Shadab Qureshi) गोमांस मामले में भी संदिग्ध हुआ था। उस वक्त उसके साथ आकाश राजपूत को भी ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस सूत्रों की माने तो उसे एक हिंदू संगठन के नेता रातोंरात उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गए थे। आकाश राजपूत उन नेता का फंड मैनेजर भी है। इसके अलावा इस पूरे गिरोह को एक विधायक का भी संरक्षण मिला हुआ है। लेकिन, लल्लू रईस (Lallu Rais) के साथ पुलिस मु​खबिरी में चल रही रंजिश के बाद अब सारे सफेदपोश नेताओं ने भी अपना हाथ इन बदमाशों के सिर से हटा लिया है। हालांकि आरोपियों के साथ तस्वीरें हैं जो वायरल हुई तो कई नेता एक्सपोज होंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर

सरकार बदलते ही सड़क पर आया

शादाब कुरैशी को एक विधायक का खुलकर समर्थन है। जिस कारण वह क्षेत्र के अलावा दूसरे इलाकों में अपनी पैंठ बढ़ा रहा है। उसकी टीम में आकाश राजपूत समेत कई अन्य जुआरियों का नेटवर्क हैं जो उसके लिए काम करता है। यह सारा काला चिट्ठा पुलिस विभाग के अलावा क्राइम ब्रांच (Bhopal News)  के पास भी मौजूद हैं। पंद्रह महीने जब सरकार बदली थी उस वक्त आकाश राजपूत पूरी तरह से सड़क पर आ गया था। उसको आटो चलाकर अपना जीवन बिताना पड़ रहा था। अभी उसके पास एसयूवी थार के अलावा दो अन्य कारें हैं जिसमें एक राजनीतिक दल का लोगो भी लगा है। यह सारे वाहन भी गायब हैं। इन्हीं वाहनों की मदद से शादाब कुरैशी की लोकेशन को ट्रैस किया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार इमरान पिता लल्लू रईस उम्र 19 साल एयर कंडीशनर सुधारने का काम करते हैं। वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित शंकर गार्डन (Shankar Garden) में रहते हैं। उनके पिता लल्लू रईस (Lallu Rais) के खिलाफ थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं। वह पुलिस विभाग के लिए काफी चर्चित चेहरा भी है। वारदात 14 मार्च की सुबह लगभग पांच बजे हुई थी। तब इमरान घर के पास तिरंगा चौराह पर अपने दोस्त अयाज के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहे थे। वहां ऐशबाग थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट अपने छोटे भाई अनस, शाबेज, शावर मौलाना, अल्लू परवेज, गुड्डू स्टेशन और साजिद समेत कई अन्य को साथ लेकर पहुंचा। उसने इमरान को देखते ही गोलियां चलाना शुरु कर दी। हमले के बाद इमरान जान बचाने घर की तरफ भागा। आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर भी गोलियां चलाना बंद नहीं किया। आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली इमरान के पैर में जाकर लगी। गोलियों की गूंज से अशोका गार्डन इलाका दहल गया। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी और वह मौके पर पहुंची।

पुलिस पहरे में भी गोलियां चलाई

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

पुलिस शादाब कुरैशी उर्फ गेट, अनस कुरैशी (Anas Qureshi) और उनके साथियों की तलाश करने का दावा कर रही थी। तभी सवा एक घंटें बाद इमरान पर दोबारा हमला करने के लिए आरोपी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंच गए। उस वक्त जख्मी इमरान को पुलिस हमीदिया अस्पताल में चिकित्सकों के पास ले गई थी। लगभग सुबह सवा छह बजे वहां उसका पिता लल्लू रईस भी पहुंच गया था। वहां शादाब कुरैशी और साजिद पहुंचा और उन्होंने इमरान और लल्लू रईस पर गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। हमीदिया अस्पताल के अंदर गोलियों की आवाज से वहां भर्ती मरीजों में भी सनसनी फैल गई। हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत घटना की जानकारी कोहेफिजा थाना पुलिस को दी। कोहेफिजा थाना पुलिस ने भी हत्या के प्रयास का प्रकरण 135/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Transporter Cheating Case:  एक व्यक्ति ने की दो कारों की हेराफेरी 

पुलिस कमिश्नर नाराज, गाज गिरना भी तय

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के बदमाश लल्लू रईस के बेटे इमरान ने पिछले साल ऐशबाग थाना क्षेत्र के बदमाश शादाब गेट के छोटे भाई अनस पर हमला किया था। उस वक्त अनस के हथेली की एक अंगुली कट गई थी। इसी बात पर वह रंजिश पाले हुए था। आरोपी शादाब और उसके भाई अनस ने साथियों के साथ मौके की फिराक में था। हमले में जख्मी इमरान पर हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन प्रकरण पहले से दर्ज है। जबकि पिता लल्लू रईस थाना का कुख्यात गुुंडा लिस्ट शामिल है। पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट, मारपीट समेत करीब 44 केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ गेट ऐशबाग थाना क्षेत्र का गुंडा लिस्ट बदमाश है। उस पर भी दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। इस वारदात में शामिल शादाव के लगभग सभी साथियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह बोलकर पुलिस की तरफ से मामले को गैंगवार का साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। हकीकत यह है कि यह खाकी, खादी और अपराधियों के गठबंधन से चल रहे नैक्सस के बीच बदमाशों में अपना कद बढ़ाने से जुड़ा मामला है। इस बात की भनक पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) को भी लग चुकी है। इसलिए उन्होंने तीन जोन के उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और जोन-1 व 3 के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को आरोपियों की धरपकड़ में लगाया है। पूरी कार्रवाई की निगरानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी (Awadhesh Goswami) कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!