Bhopal News: हेप्पी होटल के कमरे में युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने इंस्टाग्राम में तस्वीर अपलोड करके अश्लील बातें लिखकर बदनाम भी किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल में हुई है। आरोपी इंदौर शहर का रहने वाला है। जिससे पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के जरिए चार साल पहले हुई थी। आरोपी इंस्टाग्राम में उसे बदनाम भी कर रहा था।

होटल में मुलाकात के बहाने बुलाया

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है जो कि प्रतियोगी परीक्षा के साथ-साथ प्रायवेट नौकरी भी करती है। उसकी 2022 में आरोपी चंद्र प्रकाश गौतम (Chandra Prakash Gautam) से पहचान हुई थी। दोनों के बीच पहले चैटिंग होती थी। इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी इंदौर (Indore) का रहने वाला है। वह जून, 2023 में भोपाल आया। युवती को उसने एमपी नगर स्थित हेप्पी होटल (Happy Hote)  में मुलाकात के बहाने बुलाया। यहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। उसका कहना था कि वह उसके साथ शादी भी करेगा। हालांकि जब उसे ऐसा करने के लिए युवती ने बोला तो वह उसको बदनाम करने लगा। आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी में उसकी तस्वीर लगाकर उसके बारे में अश्लील बातें लिखकर वह उसे बदनाम करने लगा। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। एमपी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 63/26 दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Water Sport: वाटर स्पोर्ट्स अकादमी खिलाड़ियों ने संचालक से की मुलाकात

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!