Bhopal News: न ताला चटका न चाबी गुमी,लाखों का सामान ले गये चोर

Share

Bhopal News: लोडिंग वाहन से सामान ले जाने की आशंका, चोरी का मामला दर्ज

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। कारोबारी का लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। बदमाश गोदाम में रखे दर्जनों कूलर और एयरकंडीशनर उठा ले गए। यह मामला भोपाल (Bhopal News)  शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। पुलिस को आशंका है कि इस सामान को ले जाने के लिए लोडिंग वाहन का इस्तेमाल किया गया। इसे महत्वपूर्ण सुराग मानकर मामले की जांच कर रही है।

पुराने और मौजूदा नौकर शक के दायरे में

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार रुपेश श्रीवास्तव (Rupesh Shrivastav) पिता वीएन श्रीवास्तव उम्र 57 साल पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित कल्पना नगर (Kalpna Nagar) में रहते हैं। उनकी इमामी गेट (Imami Gate) पर मामा इंटरप्राइजेस इलेक्ट्रॉनिक शोरूम (Mama Enterprises Electronic Showroom) है। जिसका गोदाम ताजुल मस्जिद (Tajul Masjid) के पास है। एक साल पहले उसने गोदाम को किराये पर लिया था। यहां वह भारी मात्रा में स्टॉक रखता था। उसको गोदाम के भीतर अलग—अलग साइज के 24 कूलर (Cooler) और एक एयर कंडीशनर (AC) उसे गायब मिला। इससे पहले गोदाम में यह सामान आया भी था। उन्हें सामान चोरी होने की भनक 14 फरवरी को पता चली थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 87/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को यकीन है कि उक्त वारदात में किसी करीबी आदमी का हाथ है। इसलिए पुराने और मौजूदा नौकरों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निर्माणाधीन मकान में मजदूर की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!