Bhopal News: बचाने पहुंची महिला भी चपेट में आई, हालात सामान्य

भोपाल। भूमिगत बिजली कनेक्शन की चपेट में आकर एक बछिया की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। जब वह तड़प रही थी तब उसे बचाने एक महिला ने साहस किया। लेकिन वह जोरदार झटके से दूर फिका गई। महिला की हालत सामान्य हैं।
डीपी में चिपक गई बछिया
जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाली घटना 20 फरवरी के अपरान्ह पौने चार बजे शिव नगर (Shiv Nagar) कॉलोनी में हुई। धर्मेंद्र पटैरिया (Dharmendra Pateria) ने बताया कि भूमिगत लाइन से निकलकर एक डीपी लगी हुई थी। उसका लोहे का गेट खुला था। जिसमें यहां-वहां से उड़कर आई पन्नियां जमा थी। उसमें खाद्य पदार्थ समझकर बछिया (Calf) वहां चली गई। इसी दौरान उसे करंट लगा और वह डीपी में ही चिपक गई। यह देखकर वहां से गुजर रही विनीता गौर (Vineeta Gaur) ने उसका पैर पकड़कर खींचना चाहा। लेकिन, उसे भी जोरदार करंट लगा और वह दूर फिका गई। हालांकि महिला को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। बछिया के शव को जहांगीराबाद स्थित पशु चिकित्सालय (Veterinary Hospital) भेजा गया। पुलिस ने खुली डीपी को लेकर बिजली विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।