Bhopal News: तीन थानों की पुलिस को तस्कर ने छकाया

Share

Bhopal News: कार पंक्चर होने पर अवैध शराब के साथ लावारिस छोड़कर भागा, मालिक का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
मिसरोद थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस को देखकर एक तस्कर भागा। उसका एफआरवी ने पीछा किया तो उसने पूरे शहर में छकाने का काम शुरु कर दिया। उसे दबोचने के लिए भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद के अलावा कटारा हिल्स और बिलखिरिया थाने की एफआरवी लगभग एक घंटा तक जूझती रही। आरोपी को पुलिस दबोचती उससे पहले वह कार को लावारिस छोड़कर भाग गया। पुलिस को उसके भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब मिली है।

कार का पहिया डिवाइडर से टकराकर हुआ पंक्चर

जानकारी के अनुसार मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ (CRPF) बगरौद के पास 13—14 फरवरी की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे ग्रे रंग की हुंडई वैन्यू कार (Car) एमपी—04—ईए—7085 खड़ी थी। उसको देखकर मिसरोद थाने की एफआरवी (FRV) करीब पहुंची। उसमें हवलदार व्योमेश सिकरवार (HC Vyomesh Sikarwar) बैठे थे। एफआरवी को अमन राजपूत (Aman Rajput) चला रहे थे। पुलिस को आता देखकर हुंडई वैन्यू कार के चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने लगा। यह देखकर एफआरवी में तैनात हवलदार को शक हो गया। उन्होंने उसका पीछा करना शुरु किया। आरोपी रापडिया बायपास की तरफ भागा। इस संबंध में उसको रोकने के लिए कटारा हिल्स (Katara Hills) थाने की एफआरवी को पुलिस नियंत्रण कक्ष को बोला गया। कटारा हिल्स की एफआरवी उसे पकड़ती तब तक उसने टक्कर मारी और बिलखिरिया (Bilkhiria) इलाके की तरफ भागा। यह जानकारी कंट्रोल रुम को दी गई तो वहां से बिलखिरिया थाने की एफआरवी ने घेराबंदी शुरु की। आरोपी वाहन चालक पटेल नगर से पिपलानी की तरफ भागने लगा। इस दौरान कार का पहिया डिवाइडर से टकराने के कारण पंक्चर हो गया। इसके बाद आरोपी वाहन को लावारिस छोड़कर अपने साथ चाबी भी ले गया। तीनों एफआरवी जब मौके पर पहुंची तो कार में कोई व्यक्ति नहीं मिला। कार की तलाशी लेने पर तीन पेटी में रखी आफिसर च्वाईस की 36 बोतल मिली। इसके अलावा मैकडबल नंवर वन ब्रांड की तीन पेटियां जिसमें 36 बोतल रखी थी। वहीं दो पेटी में 24 बोतल जो आईकोनिक व्हाईट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्किी की बरामद हुई। वोदका की एक पेटी और रॉयल स्टेग की एक पेटी में रखी दो दर्जन बोतल (Liquor) भी बरामद की गई। ओल्ड मंक की तीन पेटी, बोल्ट बीयर की तीन पेटी, किंगफिशिर बीयर की दो पेटी, बटवाईजर मैगनम बीयर की एक पेटी और किंगफिशर कंपनी की स्ट्रांग बीयर दो पेटी बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत पुलिस ने साढ़े आठ लाख रुपए बताई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस वाहन छोड़कर फरार आरोपी की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लूट के मामले में फरार जीजा—साले गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!