Bhopal News: सीआईएसएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: आज बेटी का था पेपर जिसको नशे की हालत में पीटने पर हुई ग्लानि, पंजाब में तैनात पांच दिन के अवकाश पर घर आया था

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। सीआईएसएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह पंजाब में तैनात हैं और पांच दिन की छुट्टी पर आया हुआ था। इस मामले की जांच भोपाल शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। वह शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने नशे की हालत में बेटी को तमाचा मार दिया। इस बात को लेकर उसका पत्नी के साथ भी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। लेकिन, किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

नशेे मे बेटी का मार दिया था थप्पड़

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार महेश कुमार (Mahesh Kumar) पिता बाबूलाल उम्र 49 साल मूलत: हरियाणा (Haryana) जिले का रहने वाला था। मिसरोद स्थित सीआईएसएफ (CISF) स्टाफ क्वार्टर में उसका परिवार रहता है। वह पहले बंगरसिया सीआरपीएफ में तैनात रहा है। कुछ समय पूर्व उसका पंजाब (Punjab) में तबादला हो गया था। वह पांच दिन पहले जालंधर से अवकाश लेकर घर आया था। पुलिस ने बताया महेश कुमार 25 सितंबर की रात दस बजे नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने पहले बच्चों से पढ़ाई के बारे में उनसे बातचीत की। इसके बाद पढ़ाई की बात को लेकर बेटी को थप्पड़ मार दिया। उसे पीटने पर पत्नी बोली उसका सुबह पेपर है। ऐसा करने से उसके मनोविज्ञान में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पति—पत्नी के बीच नोकझोक के बाद वह कमरे में चला गया। उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने पड़ोसियों से मदद मांगी। दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत ही नोबेल अस्पताल (Nobel Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाने बोला। एम्स में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। मामले की जांच एएसआई आमोद शर्मा (ASI Amod Sharma)  कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 72/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Nath Community News: परंपरा के लिए परेशान समाज की कहानी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!