Bhopal News: किराना कारोबारी के पेट में चाकू घोंपा

Share

Bhopal News: हमलावरों की नहीं हो सकी पहचान, रिश्तेदार ने दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। किराना कारोबारी को दो युवकों ने मारपीट करके पेट में चाकू मार दिया। वह हमले में बुरी तरह से जख्मी है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना पुलिस ने रिश्तेदार की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हमले के पीछे अभी वजह साफ नहीं हो सकी है।

आरोपियों का पता लगा रही पुलिस

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आनंद राठौर (Anand Rathore) पिता पुरुषोत्तम राठौर उम्र 32 साल की शिकायत पर प्रकरण 403/25 दर्ज कर लिया गया है। वे कोटरा के राजीव नगर (Rajeev Nagar) बस्ती में रहते हैं। हमले में चाकू लगने से सुनील राठौर बुरी तरह से जख्मी है। उसका हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा है। आनंद राठौर ने पुलिस को बताया है कि वारदात 09 अगस्त की रात को हुई थी। जिसकी एफआईआर अब पुलिस ने दर्ज की है। जख्मी सुनील राठौर (Sunil Rathore) रिश्ते में दामाद लगता है जो कि किराना दुकान चलाता है। मारपीट करने वालों में उन्होंने दो व्यक्तियों के नाम अलाव और अमन बताए हैं। जबकि दो अन्य साथियों के नाम को वह नहीं जानते हैं। कमला नगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेस्टोरेंट संचालक का शव फंदे पर लटका मिला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!