Bhopal News: शक के चलते पत्नी को पीटा

Share

Bhopal News: कुछ साल पहले ही हुई थी शादी, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यदि शक का कीड़ा किसी परिवार में घुस जाए तो वहां पारिवारिक कलह होना तय है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक शादीशुदा महिला के साथ उसके पति ने बुरी तरह से मारपीट की है। पति को शक था कि उसका किसी व्यक्ति के साथ चक्कर चल रहा है। इसी विवाद में दोनों के बीच अक्सर कलह होती है। पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार विवाहिता की उम्र 24 साल है। उसकी मुस्लिम रीति—रिवाज से कुछ साल पहले ही शादी हुई है। पीड़िता 12 जुलाई को जब घर पर थी आरोपी पति शाम साढ़े चार बजे आया। वह बोलने लगा कि वह जो कर रही है उसकी खबर उसके पास है। इस बात का विवाहिता ने विरोध किया तो वह गाली—गलौज करने लगा। आरोपी पति का कहना था कि उसके अवैध संबंध है। पत्नी ने जिसके साथ संबंध है उसका नाम जानने के लिए बोला तो वह मारपीट पर उतर आया। उसने मारपीट करके उसको घर से भगा दिया। आरोपी पति ने बोला कि यदि वह दोबारा उसके घर आई तो मार डालेगा। इसके बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और मां को पूरी कहानी बताई। इसके बाद यह विवाद पुलिस थाने में पहुंचा। जिसमें 12 जुलाई की शाम को पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Video : भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दुल्हन की हत्या - दिग्विजय सिंह

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!