Bhopal News: नाबालिग को आंख के पास चाकू मारा

Share

Bhopal News: गांजा पीने के लिए दिखा रहा था रंगदारी, पहले से दर्ज है हमलावर के खिलाफ कई मुकदमे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। चाकू मारकर एक नाबालिग को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पूर्व से ही कई प्रकरण दर्ज है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। आरोपी गांजा पीने के लिए रंगदारी दिखाकर धमका रहा था।

गांजा पीने के लिये रंगदारी दिखा रहा था

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 16 साल है। वह भारत टॉकीज के पास कारपेंटर का काम करता है। घटना 05 जून की रात लगभग सवा आठ बजे हुई। वह जहीर की पान दुकान पर जा रहा था। तभी उसे अफसान उर्फ पत्ती (Afsan@Patti)  मिला। वह उससे गांजा पीने के लिए तीन सौ रुपए मांगने लगा। उसने इंकार किया तो वह गाली—गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर धारदार हथियार से वार कर दिया। एक वार उसकी दाहिनी आंख के पास माथे पर लगा। वह लहूलुहान हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे जेपी अस्पताल (JP Hospital) पर पहुंचाया। ऐशबाग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ पूर्व से तीन प्रकरण दर्ज है। ताजा मामले में उसके खिलाफ रंगदारी दिखाने, धमकाने, गाली—गलौज करके धारदार हथियार से वार करने का प्रकरण 211/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Crime : बंटवारे के विवाद पर घर के इकलौते वारिस की हत्या, 10 साल के बच्चे को बांधकर कुएं में फेंका

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!