Bhopal News: टेलर ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। टेलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर पुलिस कर रही है। इस कारण अभी तक ठोस तथ्य आत्महत्या को लेकर सामने नहीं आए हैं।

सिलाई का काम करता था मृतक

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विकास मेहरा (Vikas Mehra) पिता घीसीलाल मेहरा उम्र 19 साल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्वाल बस्ती में रहता था। विकास मेहरा सिलाई का काम करता था। उसके पिता घीसीलाल मेहरा (Ghisilal Mehra) किसानी का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि उसके पिता नीचे वाले कमरे में थे। वह जब पहली मंजिल पर बेटे के पास पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका पाया। वह बिलखने लगे तो पड़ोसी घर पर पहुंचे। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अशोक प्रजापति (HC Ashok Prajapati) कर रहे हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 34/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह बयान दर्ज करके कारणों का पता लगाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुरानी रंजिश पर महिला से मारपीट
Don`t copy text!