UP News: सपा के पूर्व प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का निधन

Share

UP News: उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक, मंगलवार दोपहर सैंफई में होगी अंत्येष्टि, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेताओं ने जताया शोक

UP News
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाना—माना नाम मुलायम सिंह यादव का अवसान हो गया। उन्होंने 82 साल की आयु में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी (UP News) की स्थापना की थी। यह पार्टी आज भी उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने इसे राजनीति की बहुत बड़ी क्षति बताई है। उनका मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे सैफंई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

यह बोलकर याद किया गया

समाजवादी पार्टी कार्यालय से जारी बयान के अनुसार 10 अक्टूबर 2022 को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जा रहा है। यहां 11 अक्टूबर 2022 को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा। पिछले करीब डेढ़ महीने से मुलायम सिंह यादव (EX CM Mulayam Singh Yadav) मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक – संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा देश में एक राजनीतिक अध्याय का अवसान हो गया है। धनखड़ ने संदेश में कहा कि उन्होंने जीवन भर आम आदमी की सेवा की। उपराष्ट्रपति ने कहा, वरिष्ठ समाजवादी राजनेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन से देश के राजनैतिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अवसान हुआ है। वे आजन्म समाज के वंचित वर्गों और किसानों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए मुलायम सिंह का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, वेदना की इस घड़ी में, उनके शोक संतप्त परिजनों एवं सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक्टिवा समेत तीन वाहन चोरी
Don`t copy text!