Bhopal News : शराब की बजाय सैनिटाइजर पीने पर विवाद

Share

Bhopal News : फुटपाथ पर साथ सोने वाले युवक ने चाकू मारकर किया जानलेवा हमला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शराब की बजाय सैनिटाइजर पीने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के मंगलवारा थाना क्षेत्र की हैं। हमले में जख्मी युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

रेलवे स्टेशन के पास करता है मजदूरी

मंगलवारा थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 19 जून की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। हमला भारत टॉकीज के पास पुल के नीेचे फुटपाथ पर किया गया था। जख्मी युवक सरवन सिंह पिता सूरज सिंह उम्र 25 साल है। वह मूलत: सागर के बंडा इलाके का रहने वाला है। सरवन सिंह (Sarwar Singh) रेलवे स्टेशन के आस—पास मजदूरी करता है। सोने के लिए वह भारत टॉकीज फुटपाथ के नीचे जाता है। यहां उसके साथ आरोपी भी सोता था। जिसको वह नाम से नहीं जानता है। रविवार रात दोनों के बीच सैनिटाईजर पीने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें आरोपी ने चाकू निकालकर सरवन सिंह के सीने और पेट में मार दिया। उसको जख्मी हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। मंगलवारा थाना पुलिस ने इस मामले में 134/22 धारा 307 (हत्या के प्रयास का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal CBI News: चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे अकाउंट ऑफिसर पर एफआईआर
Don`t copy text!