MP BJP News: तीन महीने के भीतर एक लाख महिला कार्यकर्ता होगी प्रशिक्षित: वानती श्रीनिवासन

Share

MP BJP News : सीहोर में आयोजित महिला मोर्चा संगठन के विस्तार कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया

MP BJP News
सीहोर में आयोजित तीन दिवसीय महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी। चित्र भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल/सीहोर। वर्तमान समय में सब कुछ बदल रहा है तो यह जरूरी है कि महिलाएं भी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आगे बढ़ें। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह विचार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन (Vanti Shrinivasan) ने व्यक्त किए। वे सीहोर (MP BJP News) में शुक्रवार से प्रारंभ हुए महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रही थी।

प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की ताकत

वानती श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन ने तय किया है कि अगले 3 महीनों में हम मोर्चा के एक लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। ये कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगी। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र मे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए निवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से बहुत अलग राजनीतिक दल है। समाज में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी बढ़े इसके लिए पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है। प्रशिक्षण के कारण ही हम अन्य राजनीतिक दलों से अलग दिखाई देते हैं। प्रशिक्षण ही हमें नेतृत्व करने की भूमिका में लाते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में देखेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनकी नीतियों के कारण समाज और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई

MP BJP News
सीहोर में आयोजित तीन दिवसीय महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी। चित्र भाजपा मुख्यालय से जारी।

केंद्र सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। राजनीतिक इतिहास में केंद्र सरकार में इतनी महिला मंत्री नहीं रहीं, जितनी कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हैं। वित्त विभाग भी पहली बार एक महिला निर्मला सीतारमण को अवसर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा हमारी विशेषता है कि हम एक परिवार भाव से काम करते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। राजमाता सिंधिया, स्वर्गीय सुषमा स्वराज, पदमश्री सुमित्रा महाजन जैसी अनेक महिला प्रतिभाओं ने न केवल मध्यप्रदेश में बल्कि देश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को सींचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हमारा भाव रहा है और इसलिए हम प्रयास करते हैं कि हमारे मोर्चा और प्रकोष्ठों के गठन में महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित हो। शर्मा ने बताया 42 लाख लाडली लक्ष्मी मध्यप्रदेश में हैं, मध्य प्रदेश में बेटी और बेटों का अंतर जो पहले 912 था अब 958 हो गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैल्ट से पीटकर सिर फोड़ा

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!